{"_id":"69c04680c31d4dc89f073d7d","slug":"chairman-submits-memorandum-to-chief-minister-demanding-establishment-of-industry-on-cci-land-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-152928-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीसीआई की जमीन पर उद्योग स्थापित करने की मांग, चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीसीआई की जमीन पर उद्योग स्थापित करने की मांग, चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Mon, 23 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए नप चेयरमैन बक्शीराम सैनी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के विकास और रोजगार सृजन के लिए दादरी नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दादरी में स्थित सीमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की खाली पड़ी जमीन पर उद्योग स्थापित करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने स्वामित्व योजना के पोर्टल को पुन: खोलने की मांग भी रखी।
ज्ञापन में चेयरमैन ने बताया कि शहर में स्थित सीसीआई की करीब 238 एकड़ जमीन वर्तमान में केंद्र सरकार के अधीन है और लंबे समय से अनुपयोगी है। यह जमीन शहर के लिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इसके दोनों ओर शहर की मुख्य सड़कें गुजरती हैं और यह रेल यातायात से भी सीधा जुड़ाव रखती है जिससे औद्योगिक गतिविधियों के लिए यह स्थान बेहद उपयुक्त बनता है।
चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जिले में किसी भी बड़े उद्योग की कमी के कारण यहां के युवाओं और व्यापारियों को रोजगार और व्यवसाय के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। यदि इस जमीन पर उद्योग स्थापित किए जाते हैं तो स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से चर्चा कर जल्द ही ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।