फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cever Problem in Vard-13 of Charkhi Dadari

वार्ड 13 में सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने जताया रोष

Wed, 11 Sep 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cever Problem in Vard-13 of Charkhi Dadari
सीवर ब्लॉक होने से ओवरफ्लो होता दूषित पानी । - फोटो : CharkhiDadri
नगर के वार्ड-13 में ब्लॉक सीवर लाइनें बैक मार रही हैं और इससे दूषित पानी घरों के अंदर तक पहुंच रहा है। समस्या से परेशान वार्डवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों ने विभाग से समस्या का समाधान करवाए जाने की मांग की है। सीवर ओवरफ्लो के चलते वार्डवासियों को दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि सीवर लाइनें बैक मारने से शौचालय के जरिए सीवर का दूषित पानी घरों में भर जाता है लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वो कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन

वार्ड 13 निवासी सरोज, निर्मला, ज्योति, पूनम, कुसम, संगीता, मदनलाल, दिनेश, विजय, राकेश और मुन्नालाल आदि ने बताया कि उनके वार्ड में सीवरज व्यवस्था पटरी पर नहीं होने से लोग परेशान हैं। सीवर ब्लॉक होने के चलते लाइनें बैक मार रही हैं और दूषित पानी सड़क के बाद अब मकानों के अंदर तक पहुंचने लगा है। लोगों ने बताया कि पिछले करीब दो माह से वार्ड के हालात खराब बने हुए हैं लेकिन विभाग को इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि वे कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है । गली और घरों में दूषित पानी भरने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने कहा कि सीवर लाइनों की नियमित सफाई नहीं की जाती और सीवर ब्लॉक होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड के लोगों ने कहा है कि जल्द ही अगर विभाग ने इस समस्या का स्थाई समाधान नही किया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे ।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मनोज रोहिल्ला ने कहा कि वार्ड-13 में सीवर ब्लॉकेज की समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। मैंने कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं।

सीवर समस्या को लेकर नारेबाजी करते वार्ड 13 के लोग ।

सीवर समस्या को लेकर नारेबाजी करते वार्ड 13 के लोग ।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed