फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cever Overflow Problem in Charkhi Dadari

फिर ओवरफ्लो हुआ लोहारू रोड का नाला, लोगों ने जताया रोष

Tue, 10 Sep 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cever Overflow Problem in Charkhi Dadari
ओवरफ्लो नाले को लेकर नारेबाजी करते लोग। - फोटो : CharkhiDadri
गत एक सितंबर को सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के आगमन के चलते अफसरों ने लोहारु रोड नाले से ओवरफ्लो हुए दूषित पानी की निकासी करवाई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएम कार्यक्रम के अगले ही दिन नाला फिर से ओवरफ्लो कर गया। एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग या नगर परिषद का कोई अधिकारी मौका देखने नहीं पहुंचा है। इस संबंध में लोग शिकायत भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नाला ओवरफ्लो होने का दायरा बढ़कर एक सप्ताह में करीब 600 मीटर पहुंच चुका है। सोमवार को प्रशासन और अधिकारियों की नजरअंदाजी से नाराज लोगों ने नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। विजया बैंक के कर्मचारी प्रीतम, जय प्रकाश, देवव्रत, अनिल, दीपक, सुनील, सैय्यद अली, नीरज और मंगल आदि ने बताया कि वे कई बार समस्या समाधान के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ है। इसके चलते लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

वार्ड-18 स्थित बस स्टैंड रोड से लोहारू चौक तक दो किलोमीटर की दूरी में दूषित पानी की निकासी के लिए नाला बनाया हुआ है। नाले की समय पर सफाई नहीं होने से अक्सर 600 मीटर तक पानी दुकानों और अन्य संस्थानों के सामने भरा रहता है। वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि दुकानों के आगे दूषित पानी भरा रहने से उनकी ग्राहकी प्रभावित हो रही है। अन्य संस्थाओं में काम करवाने वाले लोगों को भी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। नाले की सफाई करवाने के लिए लोग कई बार नगर परिषद के चक्कर लगा चुके है लेकिन हर बार उन्हे नाले की सफाई करवाने के महज आश्वासन ही दिए जाते है। लोहारू रोड स्थित विजया बैंक के महाप्रबंधक नवीन सांगवान ने बताया कि दूषित पानी बैंक के सामने फैला रहने से बैंक में काम करवाने आए उपभोक्ताओं को दूषित पानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार इसमें गिरकर बुजुर्ग घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम आए तो अफसरों को नजर आई समस्या
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि नाले का कनेक्षन टूटा होने की वजह से पिछले करीब डेढ़ साल से ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। नाले का दूषित पानी सड़क के दोनों तरफ भरा रहता है। उन्होंने बताया कि सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के समय अफसरों को नाला ओवरफ्लो नजर आ गया और मोटर और सेप्टिक टैंकर से दूषित पानी की निकासी करवा दी लेकिन अब लोगों की परेशानियां विभाग को नजर नहीं आ रहीं। नगर परिषद के सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि लोहारू रोड पर सीवर की मेन लाइन ब्लॉक पड़ी है, जिसके चलते नाला ओवरफ्लो हो रहा है। 15 दिन पहले ही जनस्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed