{"_id":"653024cf595c23c9220e5bfd","slug":"cet-319-buses-will-transport-26000-candidates-to-the-examination-centers-in-6-districts-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-8102-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : 26000 उम्मीदवारों को 6 जिलों के परीक्षा केंद्र पर पहुंचाएंगी 319 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : 26000 उम्मीदवारों को 6 जिलों के परीक्षा केंद्र पर पहुंचाएंगी 319 बसें
Thu, 19 Oct 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर के बूथों पर खड़ी बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दो दिवसीय संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के मद्देनजर जिले से 319 बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों में परिवहन विभाग के अलावा समिति और प्राइवेट स्कूलों की बसें भी शामिल होंगी। मुख्यालय से 319 बसों के संचालन के निर्देश मिले हैं और इनके जरिये करीब 26000 उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, संयुक्त पात्रता परीक्षा ग्रुप डी के लिए अस्थायी बस स्टैंड गांव चरखी स्थित एससीआर स्कूल में बनाया जाएगा।
बता दें कि 21 व 22 अक्तूबर को ग्रुप डी की संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) होनी है। इसके तहत दो दिन दादरी डिपो की ओर से परीक्षार्थियों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। इसके मद्देनजर डिपो के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं और आरटीए से भी बसों के प्रबंध में मदद मांगी गई है। वहीं, परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थी 20 अक्तूबर को एडमिट कार्ड दिखाकर यात्रा का लाभ ले सकता है।
बता दें कि दादरी शहर में अस्थायी बस स्टैंड बनाने के लिए प्रशासन के पास दो ही विकल्प हैं और दोनों ही जगह मौजूदा स्थिति अस्थायी बस स्टैंड के लिए लायक नहीं है। नई अनाज मंडी की बात करें तो बाजरा और कपास से मंडी अटी पड़ी है जबकि खरीद सीजन भी चल रहा है। ऐसे में वहां से बसों का संचालन संभव नहीं है। इसी प्रकार जनता कॉलेज के बलिदान स्टेडियम में भी कीचड़ है जबकि लाइटों का प्रबंध नहीं है। ऐसे में वहां से भी बसों का संचालन संभव नहीं है। ऐसे में परिवहन विभाग ने तीसरी जगह का चयन करते हुए चरखी स्थित एससीआर स्कूल को अस्थायी बस स्टैंड बनाने के लिए तय किया है।
विज्ञापन
- इन जिलों के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी बसें
दादरी जिले के करीब 26000 उम्मीदवारों ने सीईटी के लिए आवेदन किया था। जिले में सीईटी का केंद्र नहीं बनाया गया है। जिले के उम्मीदवार अन्य छह जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने जाएंगे। दादरी जिले के परीक्षार्थियों का भिवानी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, पानीपत, रेवाड़ी और सोनीपत जिले में परीक्षा केंद्र हैं और उन्हें बसों के जरिये परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।
- सुबह की शिफ्ट में 215 तो दोपहर की शिफ्ट में चलेंगी 104 बसें
डिपो अधिकारियों को मुख्यालय से जो गाइडलाइन मिली है उसके अनुसार 319 बसों का संचालन किया जाना है। सुबह की शिफ्ट में 215 तो दोपहर की शिफ्ट में 104 बसों का संचालन किया जाना है। बसों का संचालन परीक्षार्थियों की संख्या के लिहाज से किया जाएगा।
- अन्य रूटों पर व्यवस्था होगी प्रभावित
दादरी डिपो के बेड़े में पहले ही बसों की कमी बनी है और परीक्षार्थियों के लिए बसें चलाने से अन्य रूटों की सेवाएं प्रभावित होना भी लाजिमी है। सूत्रों के अनुसार लोकल रूटों के साथ कुछ लंबे रूटों की बस सेवा में भी दो दिन कटौती की जा सकती है। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है।
- जानिये...सुबह और दोपहर की शिफ्ट के लिए किस जिले में कितनी बजे जाएंगी बसें
जिला- सुबह की शिफ्ट का समय- दोपहर की शिफ्ट का समय
भिवानी- 6:30 बजे- 11 बजे
महेंद्रगढ़- 6:30 बजे -11 बजे
सोनीपत- 5 बजे- 9 बजे
गुरुग्राम- 4:30 बजे- 8:30 बजे
रेवाड़ी- 5 बजे- 9 बजे
पानीपत-5 बजे- 9 बजे
- ये रहेगी बसों की व्यवस्था
परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए आरटीए विभाग से 200 स्कूली बस और 26 समिति की बसें मांगी हैं। वहीं, रोडवेज के बेड़े में शामिल बसों को परीक्षार्थियों के लिए चलाना प्राथमिकता रहेगी। परिवहन विभाग ने कर्मचारियों का अगले चार दिन तक अवकाश बंद कर दिया है।
वर्जन:
सीईटी के मद्देनजर तैयारियां पूरी हैं। बसों के संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की 12 टीमें बनाई गई हैं। 6 टीमें बाढड़ा और 6 दादरी के अस्थायी बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं बनाएंगी। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-नवरत्न शर्मा, मुख्य निरीक्षक, दादरी डिपो