फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cesarean delivery started again in civil hospital

Charkhi Dadri News: सिविल अस्पताल में फिर शुरू हुई सिजेरियन डिलीवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
cesarean delivery started again in civil hospital
नागरिक अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर जहां सिजेरियन डिलीवरी करवाई जा रही है। 
चरखी दादरी। जिला नागरिक अस्पताल से अब सिजेरियन डिलीवरी के लिए गर्भवती महिलाओं को भिवानी या रोहतक पीजीआई रेफर नहीं करना पड़ेगा। सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा अब नागरिक अस्पताल में ही शुरू कर दी गई है। गत 20 दिनों की बात करें तो आठ सिजेरियन डिलीवरी स्वास्थ्य विभाग करवा चुका है। अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी से होने गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि सिविल अस्पताल में लंबे समय से सिजेरियन डिलीवरी बंद थी। इसके चलते गर्भवती महिलाओं और उनके तीमारदारों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा था। यह मुद्दा अधिकारियों के संज्ञान में भी आया था। इस पर ध्यान देते हुए हाल ही में विभाग ने सिविल अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी है और इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने की है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पर 12 पीएचसी और तीन सीएचसी निर्भर हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर डिलीवरी हट बने हैं, लेकिन यहां सामान्य डिलीवरी ही होती है। सिजेरियन डिलीवरी के लिए यहां से मरीजों को पहले नागरिक अस्पताल रेफर किया जाता था। वहां से उन्हें रोहतक पीजीआई या भिवानी भेजा जाता था। ऐसे में रेफर प्रक्रिया में गर्भवती महिलाओं के साथ तीमारदार भी परेशानी झेलते थे और अब उन्हें इस समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- निजी केंद्रों पर जाकर जेब नहीं करनी पड़ेगी ढीली
सिविल अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी बंद होने के कारण गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जाता था। उनके तीमारदार भागदौड़ से बचने के लिए डिलीवरी शहर के निजी अस्पताल में कराते थे। इसमें करीब 30 से 35 हजार खर्च आता है, लेकिन अब गर्भवती महिलाओं के तीमारदारों को निजी अस्पतालों में जाकर जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

- हर साल होती हैं एक हजार डिलीवरी
जिला के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की बात करे तो हर साल करीब एक हजार डिलीवरी होती हैं। इनमें से 80 प्रतिशत डिलीवरी सामान्य और 20 प्रतिशत सिजेरियन होती हैं। अब सामान्य और सिजेरियन दोनों प्रकार की डिलीवरी नागरिक अस्पताल में ही होंगी।

- बाल रोग विशेष की कमी दूर होने से भी मिली राहत
जिले में 28 साल बाद सरकार ने करीब दस दिन पहले ही बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की है। बाल रोग विशेषज्ञ मिलने के बाद बच्चों के परिजनों को राहत मिली है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही एक गायनी भी ज्वाइन कर सकती है। इसके बाद सेवाओं में और इजाफा होगा।



नागरिक अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी शुरू कर दी गई हैं। गत 20 दिनों आठ सिजेरियन डिलीवरी हुई हैं और अब गर्भवती महिलाओं को रेफर नहीं किया जा रहा। जल्द ही एक गाइनी के ज्वाइन करने की उम्मीद है।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed