फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Census information and data will be kept completely confidential and safe: Deputy Commissioner

जनगणना की जानकारी एवं आंकड़े रखे जाएंगे पूर्ण रूप से गोपनीय व सुरक्षित : उपायुक्त

Wed, 06 May 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 06 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Census information and data will be kept completely confidential and safe: Deputy Commissioner
चरखी दादरी। जनगणना के दौरान लोगों की तरफ से दी जानी वाली जानकारी एवं आंकड़े पूर्ण रूप से गोपनीय एवं सुरक्षित रखें जाएंगे। इसका उपयोग केवल शासकीय जनगणना के लिए ही किया जाएगा। जनगणना की भ्रांतियों को दूर करने के लिए जिले के सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक भी करेंगे। उपायुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी डाॅ. मुनीश नागपाल ने इसको लेकर सभी कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना का कार्य शुरू हो चुका है। जनगणना 2027 के पहले चरण में 31 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। सभी अधिकारियों द्वारा इस कार्य की निगरानी की जाए और सुनिश्चित करें कि कार्य में किसी भी प्रकार की रुकावट ना आए। लोगों की सुविधा के लिए जिले में हेल्प लाइन नंबर 1855 और 9053228048 संचालित किए जा रहे हैं। अगर किसी नागरिक को कोई परेशानी है तो वह इस नंबर पर संपर्क कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने जारी निर्देशों में कहा है कि सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को जागरूक करें कि जनगणना के अंतर्गत एकत्रित किया जाने वाला समस्त डेटा पूर्णत: गोपनीय एवं सुरक्षित रखा जाएगा तथा इसका उपयोग केवल शासकीय जनगणना उद्देश्यों हेतु ही किया जाएगा। साथ ही जनगणना कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार फील्ड का दौरा करें तथा पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रगति का निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि सभी विद्यालय प्रमुखों के माध्यम से जनगणना कार्य के लिए तैनात स्टाफ का समुचित समायोजन किया जाए, जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed