फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cctv installed ramalwas village

Charkhi Dadri News: 20 लाख से सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ रामलवास गांव, हर गतिविधि पर रहेगी पंचायत की नजर

Mon, 11 Nov 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 11 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
cctv installed ramalwas village
 ग्राम सचिवालय में लगी सीसीटीवी एलसीडी और मौजूद ग्रामीण। संवाद
अमर उजाला खास खबर:
विज्ञापन

चोरी व मारपीट की घटनाओं पर लगेगी रोक, 100 सीसीटीवी लगने से पंचायत की निगरानी में रहेगा पूरा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव रामलवास 20 लाख से सीसीटीवी से लैस होगा। सीसीटीवी लगाने का 80 फीसदी कार्य पूरा चुका है। अब पंचायत की ओर से कुछ ही स्थानों पर सीसीटीवी लगवाने शेष हैं। गांव के बाहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। इसके अलावा पंचायत विभाग की ओर से गांव को ग्राम सचिवालय की भी सौगात प्रदान की गई है।

खंड विकास एवं पंचायत की ओर से सभी गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य गांवों में होने वाले अपराध व समस्यात्मक गतिविधियाें पर नजर रखना है। रामलवास में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। फिलहाल गांव में 80 सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। अब तक गांव की सभी फिरनियां, मुख्य चौक-चौराहे, गांव के सभी प्रवेश द्वार कवर हो चुके हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों में गांव का राजकीय स्कूल, धर्मशाला, अस्पताल व कुछ चौराहे भी कवर किए जाएंगे। इनके साथ ही रात को अंधेरे में घटनाओं को कैद करने के लिए लाइटें भी लगाई जा रही हैं। इनका रिकॉर्ड ग्राम पंचायत व खंड कार्यालय में रहेगा। गांव में होने वाली घटनाओं व गतिविधियाें पर भी पंचायत व अधिकारी नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव में 9 वार्ड, 40 गलियां और 400 घर
गांव में 9 वार्ड, 40 गलियां और 550 घर हैं। इनमें 3200 लोग रहते हैं। अब ग्रामीणों की समस्याओं का भी सीसीटीवी के जरिये निरीक्षण होगा और इनका समाधान करने में भी आसानी होगी। इनके अलावा गांव में स्वागत द्वार, साइन बोर्ड भी लगवाए गए हैं। ग्रामीण कुलदीप, प्रकाश, संजय, जयभगवान आदि ने इस कार्य की सराहना की।

- 65 लाख से बना ग्राम सचिवालय एवं ज्ञान केंद्र
गांव रामलवास में हाल ही में 65 लाख के बजट से ग्राम सचिवालय एवं ज्ञान केंद्र भवन का निर्माण करवाया गया है। इसमें सात कमरे बनाए गए हैं। इनमें पंचायत कार्यालय, लाइब्रेरी, सरल केंद्र, चौकीदार कक्ष समेत स्टोर आदि बनाए गए हैं। अब ग्रामीणों को इनका फायदा मिलेगा। ग्रामीण युवा गांव के ही पुस्तकालय में पढ़ाई कर सकेंगे। नौकरी व ऑनलाइन संबंधी कार्य के लिए भी शहर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब तक इसका अधिकारिक तौर पर उद्घाटन नहीं किया गया है।

सीसीटीवी कैमरे लगने से होंगे ये फायदे
सरपंच प्रतिनिधि विनोद फोगाट ने बताया कि गांव के सभी रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अगर कोई अपराधी या गलत किस्म का व्यक्ति गांव में शरण लेता है तो उसकी पहचान हो सकती है और पकड़ने में भी पुलिस को मदद मिलेगी। साथ ही गांव में किसी संदिग्ध पशु को कैद किया जा सकता था। इनके अलावा गांव में होने वाली चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। गांव में कई बार पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक आरोपी पकड़ से बाहर हैं। अगर उस दौरान सीसीटीवी कैमरे होते तो आरोपियों की पहचान हो सकती थी। अब ग्रामीण सीसीटीवी सुरक्षा में बेफिक्र होकर रह सकते हैं।


वर्सन:
गांव में विकास कार्य चल रहे हैं। गांव की सुरक्षा के लिए पंचायत विभाग की योजना के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसका 80 फीसदी कार्य हो चुका है। कुछ दिनों में से शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा।
-संजू फोगाट, सरपंच


फोटो- 17
गांव रामलवास में पोल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे। संवाद
फोटो- 18
ग्राम सचिवालय में लगा सीसीटीवी एलसीडी और मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed