फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cctv in city

सभी पुलिस थानों में लगवाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 17 Mar 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
cctv in city
जिले के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके लिए करीब 25 लाख रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिला प्रशासन इस काम को कराएगा। इस कार्य के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें प्रशासन व पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को इस संबंध में उपायुक्त राजेश जोगपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा है कि थानों में आने वाले फरियादी, पुलिस की कार्यप्रणाली व अन्य कानूनी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने इस कार्य का एक प्रारूप तैयार करवाया है। जिसके मुताबिक करीब 25 लाख की राशि जिला के दस पुलिस भवनों में कैमरे लगवाने के कार्य पर खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिला प्रशासन की ओर से इस कार्य को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि ये कैमरे हाई रेजूलेशन व उत्तम क्वालिटी के होने चाहिए। इस कार्य के लिए जिलास्तरीय एक कमेटी गठित की जाएगी। जिसमें प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल को यह कमेटी बनवाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीसीटीवी कैमरे के लिए टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, नगराधीश अमित मान, उप पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान व नगरपरिषद चेयरमैन संजय छपारिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed