{"_id":"691b7eb77f1c366d1d04de07","slug":"cbi-investigates-fake-admissions-in-ranila-and-bigova-schools-charkhi-dadri-news-c-21-hsr1013-752384-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीबीआई ने रानीला व बिगोवा के स्कूल में की फर्जी दाखिलों के मामले में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीबीआई ने रानीला व बिगोवा के स्कूल में की फर्जी दाखिलों के मामले में जांच
विज्ञापन
गांव रानीला स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। सत्र 2014-15 और 2015-16 में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के फर्जी दाखिलों के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम एक सप्ताह के बाद सोमवार को एक बार फिर से दादरी जिले में पहुंची।
इस दौरान टीम ने खंड बौंद कलां के गांव रानीला स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला और गांव बिगोवा स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में रिकॉर्ड आदि की जांच की।
सोमवार को सीबीआई की टीम जिले के गांव रानीला और गांव बिगोवा स्थित प्राथमिक स्कूलों में पहुंची। टीम ने स्टाफ से रिकार्ड की प्रतियां लेकर जांच की। साथ ही ग्रांट रजिस्टर, दाखिला रिकार्ड, इंसेंटिव, कैश बुक, वर्दी, स्टेशनरी भत्ता आदि का ब्योरा भी जांचा।
विज्ञापन
टीम ने उस समय के दौरान स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों व अभिभावकों से बात कर रिपोर्ट तैयार की। बताया जा रहा है कि गांव रानीला स्कूल में 95 और गांव बिगोवा स्कूल में 54 विद्यार्थियों की वेरिफिकेशन होनी है।
बता दें कि कुछ वर्ष पहले प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब चार लाख फर्जी दाखिलों का मामला सामने आया था। हरियाणा सरकार ने इस पर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जिसके बाद सीबीआई की ओर से इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।