फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cbc machine start

Charkhi Dadri News: एमसीएच में सीबीसी मशीन के लिए पहुंचे रिजेंट, दो माह बाद होगी नमूनों की जांच

Mon, 31 Mar 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 31 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
cbc machine start
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर स्थित मातृ-शिशु अस्पताल में दो माह से बंद सीबीसी मशीन से जांच शुरू कर दी गई है। दो माह पहले रिजेंट खत्म होने के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। नमूने की जांच के लिए तीन किलोमीटर दूर नागरिक अस्पताल में जाना पड़ता था। अब मरीजों को राहत मिलेगी और एमसीएच में ही नमूने जांच करवा सकेंगे।
मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला की ओर से 19 मार्च को दो माह से सीबीसी मशीन का रसायन खत्म, रक्त जांच प्रभावित, नामक शीर्षक से मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने रिजेंट मंगवाए और अब सीबीसी मशीन को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल शहर के बीचोंबीच होने के कारण प्रतिदिन 400 मरीज उपचार के लिए आते हैं। एमसीएच में लगाई गई सीबीसी मशीन का रिजेंट दो माह पहले समाप्त हो गया था। इससे खून जांच के लिए नागरिक अस्पताल जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed