फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Caution is necessary to prevent accidents.

हादसे रोकने के लिए सावधानी जरूरी : डीएसपी

Wed, 31 Dec 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 31 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Caution is necessary to prevent accidents.
चरखी दादरी। एसपी अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को पुलिस-पब्लिक तालमेल समिति और कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप (सीएलजी) के सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसमें डीएसपी रमेश कुमार ने जिला पुलिस की ओर से गठित जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान धुंध के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, नशे की रोकथाम, नव वर्ष के अवसर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाने और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में डीएसपी रमेश कुमार ने कहा कि हाल ही में बदलते मौसम और बढ़ते कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है। ऐसे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन और बचाव के तरीके अपनाने की जरूरत है। कोहरे के कारण घटती दृश्यता से वाहन आपस में टकरा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना अनिवार्य हैं ताकि कम दृश्यता में भी वाहन का पता लग सके। इसके साथ ही वाहन को निर्धारित लेन में चलाने और गति को कम रखने की हिदायतें दीं। उन्होंने सभी सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करवाने के बारे में भी कहा।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसलिए नववर्ष के अवसर पर शहर, कस्बों और गांवों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। सभी मुख्य स्थानों पर विशेष पुलिस नाके लगाए जाएंगे। शहर के अंदर और बाहर जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। पुलिस पैदल गश्त भी करेगी।

डीएसपी ने बैठक में शामिल सदस्यों से उनके क्षेत्र में अपराधियों, अवैध शराब विक्रेता, जुआ, सट्टा खेलने वाले, नशा करने और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस और जनता आपसी सहयोग के साथ कार्य करेंगे तो समाज में अपराध घटित होने की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

डीएसपी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य बनता है कि अगर कहीं पर कोई अपराध घटित होता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित जानकारी दी।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन व पुलिस सहयोग को मजबूत करके अपराधों पर रोक लगाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed