{"_id":"6a3ebf76e050e891c8079a15","slug":"cash-worth-rupees100950-stolen-from-a-retired-soldier-police-recovered-the-money-and-the-bike-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-157049-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्त फौजी की चुराई थी एक लाख 950 रुपये की नकदी, पुलिस ने बरामद की राशि व बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सेवानिवृत्त फौजी की चुराई थी एक लाख 950 रुपये की नकदी, पुलिस ने बरामद की राशि व बाइक
Fri, 26 Jun 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
लिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी व बरामद की गई बाइक।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी पुलिस ने सेवानिवृत्त फौजी की पेंशन राशि चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी से चोरी की रकम बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरी के एक लाख 950 रुपये और बाइक बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 19 जून को गांव मिसरी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जगदीश चंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह पंजाब नेशनल बैंक दादरी से अपनी पेंशन के एक लाख रुपये निकालकर एसबीआई में जमा कराने जा रहा था। नगर परिषद के समीप एक हैडपंप पर हाथ-मुंह धोने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी थैली चोरी कर ली, जिसमें एक लाख 950 रुपये, आधार कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल योगेश ने मंगलवार को आरोपी सोहंत निवासी कड़िया साहसी, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को मामले में गिरफ्तार कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी से चोरी किए 1,00,950 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।