{"_id":"6667239295acea7a27016629","slug":"cash-and-jewellery-stolen-by-breaking-the-locks-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118774-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर नकदी व आभूषण किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर नकदी व आभूषण किए चोरी
Mon, 10 Jun 2024 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Jun 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
बौंदकलां में चोरी के लिए खोला गया संदूक।
बौंदकलां। क्षेत्र में दिनदहाड़े चोर एक घर के ताले तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी कर फरार हो गए। महिला अपनी बेटियों से मिलने के लिए गुरुग्राम गई हुई थी। बौंदकलां थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आशा ने बताया कि वह मजदूरी करती है और उसके पति दिलबाग लकवा रोग से ग्रस्त हैं। उसने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। दोनों बेटियां व बड़ा बेटा गुरुग्राम में रहते हैं। वह अपने छोटे बेटे के साथ गांव के मकान में रहती है। महिला ने बताया कि वह 26 मई को बच्चों से मिलने के लिए गुरुग्राम गई थी और घर को ताला लगाकर बंद किया गया था। गत नौ जून को दोपहर उसके पड़ोसियों को घर से आवाज सुनीं तो उन्होंने बाहर निकल देखा। तभी घर से गांव निवासी एक युवक जाता दिखाई दिया।
इसके बाद पड़ोसियों ने यह सूचना उसे दी। जब वह शाम को घर पहुंची तो कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर सामान की जांच की तो सोने की एक लौंग, चांदी की चार जोड़ी पाजेब, मंगलसूत्र, तीन सिक्के, दो चुटकी, दो अंगूठी और पांच हजार रुपये चोरी मिले। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका का मुआयना किया और घटना संबंधी साक्ष्य जुटाए। महिला ने शिकायत में बताया कि गहने उसने अपनी दोनों बेटियों की शादी के लिए रखे थे और पांच हजार रुपये से उसे किश्त भरनी थी।