फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cash and goods stolen from hardware store

Charkhi Dadri News: हार्डवेयर स्टोर से नकदी और सामान चोरी

Mon, 09 Feb 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 09 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen from hardware store
चोरों द्वारा दुकान में तोड़ा गया गल्ला। 
चरखी दादरी। जिले के गांव रावलधी से चोर रात के समय मुख्य मार्ग पर स्थित एक हार्डवेयर स्टोर का शटर उखाड़ कर लाखों रुपये की नकदी व सामान चुरा ले गए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की शिकायत दादरी सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव रावलधी निवासी प्रवीन ने गांव में ही दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर हार्डवेयर स्टोर की दुकान की हुई है। हर रोज की तरह रविवार देर शाम को भी वह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया। सोमवार अलसुबह करीब 4:50 बजे वहीं पर एक चाय की दुकान पर आए गांव निवासी राजेंद्र ने उसे सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पाकर वह तुरंत दुकान पर पहुंचा तो शटर उखड़ा हुआ था। इसके बाद उसने डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके अलावा दुकान में रखी करीब एक लाख 45 हजार रुपये की नकदी, तारों के बंडल व अन्य सामान गायब मिला। पीड़ित दुकानदार प्रवीन ने बताया कि 1.25 लाख रुपये की पेमेंट आई थी और 20 हजार रुपये दुकान में बिक्री के रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed