फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case registered against two youths for firing happily at wedding in Dadri, pistols, 26 cartridges recovered

Dadri: शादी में हर्ष फायरिंग करने पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, दो पिस्तौल व 26 कारतूस बरामद

Fri, 08 Mar 2024 01:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Mar 2024 01:37 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार गांव में वीरवार रात शादी समारोह में शामिल होने आए दो युवक हवाई फायरिंग कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान दोनों युवक अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। बाद में पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और उनसे पूछताछ की।

विज्ञापन
Case registered against two youths for firing happily at wedding in Dadri, pistols, 26 cartridges recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी के थाना क्षेत्र के गांव कादमा में एक शादी समारोह में वीरवार रात हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव में वीरवार रात शादी समारोह में शामिल होने आए दो युवक हवाई फायरिंग कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान दोनों युवक अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। बाद में पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और उनसे पूछताछ की। उन्होंने अपनी पहचान नजफगढ निवासी कुलदीप दूबे व झज्जर निवासी देवेंद्र के रूप में बताई। तलाशी लेने पर पुलिस को कुलदीप से 6 करतूस लोड की हुई एक पिस्तोल और 9 कारतूस होलस्टर से बरामद हुए। इसके बाद देवेंद्र से एक पिस्तोल और 11 कारतूस मिले। पुलिस के लाइसेंस मांगने पर देवेंद्र ने दोनों पिस्तोल के लाईसेंस पेश किए। इसके बाद पुलिस ने दोनों से हथियार जब्त कर लिए और उनके खिलाफ हर्ष फायरिंग करने व सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed