फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   case on husband with 4

Charkhi Dadri News: महिला को प्रताड़ित करने पर पति समेत चार पर केस दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 21 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
case on husband with 4
प्रताड़ना से तंग आकर मायके रहने लगी महिला, एसपी कार्यालय में दी थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। शहर निवासी एक महिला ने ससुराल पक्ष पर संतान न होने पर व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत में दी है। इसके आधार पर दादरी महिला सेल पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2017 में एमसी कॉलोनी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति मुंबई चला गया। उसे साथ ले जाने का वादा किया। बाद में वह उसे कभी दुबई, सऊदी अरब व दिल्ली आदि में रखने के सपने दिखाने लगा, लेकिन, इसके लिए आरोपी ने उसे मायके की जमीन बेचकर पैसे लाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

इसके बाद ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे प्रताड़ित किया। बाद में तंग आकर अप्रैल 2024 से महिला मायके में रहने लगी और एसपी कार्यालय में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed