फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case of withdrawal of one lakh rupees from credit card in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: क्रेडिट कार्ड से 10 ट्रांजेक्शन कर निकाले एक लाख रुपये, साइबर थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 23 Mar 2023 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 11:01 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि जब वह 13 मार्च को बैंक में कार्ड चालू करवाने के लिए गया तो उसे पता चला कि उसके खाते से दस बार में एक लाख रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि किसी ने धोखाधड़ी करके रुपये निकाले है।

विज्ञापन
Case of withdrawal of one lakh rupees from credit card in Charkhi Dadri
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

चरखी दादरी में पिचोपा कलां निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। उसकी शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि दस ट्रांजेक्शन कर एक लाख की नकदी निकाली गई।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पिचोपा कलां निवासी महेश कुमार ने बताया कि उसका खाता दादरी के एसबीआई में है। 13 जनवरी को उसने बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। उसने बताया कि 23 जनवरी को उसके पास क्रेडिट कार्ड संबंधी पार्सल लेने के लिए कॉल आई थी। उस दौरान वो बाहर था। उसने घर लौटने के बाद क्रेडिट कार्ड ले जाने की बात कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: अमृतपाल की पत्नी को लेकर सनसनीखेज खुलासा, यूके में इस केस में हिरासत में ली गई थीं किरणदीप कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद 4 फरवरी को उसके पास फिर से फोन आया और उसने दादरी से क्रेडिट कार्ड रिसीव कर लिया। उसने बताया कि जब वह 13 मार्च को बैंक में कार्ड चालू करवाने के लिए गया तो उसे पता चला कि उसके खाते से दस बार में एक लाख रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि किसी ने धोखाधड़ी करके रुपये निकाले है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर पैसे बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 439 और 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

बुजुर्ग के घर के बाहर की फायरिंग, 4 खोल मिले
चरखी दादरी के गांव डांडमा में मंगलवार रात एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर सामने फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का आरोप है कि दहशत फैलाने के इरादे से बोलेरो कैंपर सवारों ने फायरिंग की। उसकी शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में डांडमा निवासी महाबीर ने बताया कि गत 21 मार्च की रात वह अपने घर पर सो रहा था। करीब सवा एक बजे उसे घर के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब उसने बाहर निकलकर देखा तो एक सफेद कैंपर वहां से जा रही थी। उसने बताया जब सुबह वह उठा तो उसे घर के बाहर चार खोल पड़े मिले। उसका आरोप है कि किसी ने दहशत फैलाने के इरादे से उसके घर के बाहर फायरिंग की है। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed