फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case filed against three people in case of person found dead near petrol pump

Charkhi Dadri News: पेट्रोल पंप के पास मृत मिले व्यक्ति के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज

Sat, 05 Aug 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three people in case of person found dead near petrol pump
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल के समीप स्थित पेट्रोल के पास 26 दिन पहले सड़क पर मृत मिले व्यक्ति के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के छोटे भाई ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है जिसमें शहर के एक नर्सिंग होम संचालक समेत ऑटो और रेहड़ीधारक की लापरवाही को उसकी भाई की मौत का कारण बताया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 304-ए के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चिड़िया निवासी दलबीर ने बताया कि गत आठ जुलाई को उसके बड़े भाई रामनिवासी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उस दौरान परिजन भी हक्के-बक्के रह गए थे और पुलिस ने इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की थी। अब उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो डॉक्टर समेत दो और लोगों की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि आठ जुलाई को उसका भाई रामनिवास किसी काम से दादरी आया था। जब वह रोहतक चौक के पास पहुंचा तो उसे दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उसका भाई वहां समीप स्थित विजय नर्सिंग होम में उपचार करवाने पहुंच गया। करीब दस बजे रामनिवास अस्पताल में पहुंचा और करीब 30 मिनट तक वहां रहा। इस दौरान तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे एक ऑटो चालक और फल विक्रेता के साथ सिविल अस्पताल भेज दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एंबुलेंस के बजाय उसके भाई को ऑटो में अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के पास सड़क पर छोड़कर फरार हुए ऑटो चालक और फल विक्रेता
दलबीर ने बताया कि नर्सिंग होम से चलने के बाद ऑटो चालक व फल विक्रेता उसके भाई को एक पेट्रोल पंप के पास रोड पर छोड़कर चले गए। करीब एक घंटे बाद सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और रामनिवास को तत्काल अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीनों पर यूं लगाए लापरवाही के आरोप

दलबीर का आरोप है कि डॉक्टर ऑटो के बजाय एंबुलेंस से उसके भाई को अस्पताल में रेफर करता तो उसकी जान बच सकती थी। डॉक्टर के अलावा ऑटो चालक और फल विक्रेता ने भी रामनिवास को अस्पताल पहुंचाने के बजाय सड़क पर छोड़ दिया और यह लापरवाही भी जान जाने का कारण बनी। दलबीर के अनुसार ऑटो चालक सतीश आदमपुर डाढी का रहने वाला है जबकि फल विक्रेता पंकज मध्य-प्रदेश का रहने वाला है।



इस संबंध में मृतक रामनिवास के भाई दलबीर ने शिकायत दी है। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक विजय, ऑटो चालक सतीश और फल विक्रेता पंकज के खिलाफ धारा 34 और 304-ए के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-राजकुमार, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed