फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case filed against teacher for murder of Sangwan Khap Kanni Pradhan and to corroborate evidence

शिक्षक पर सांगवान खाप कन्नी प्रधान की हत्या और सबूत खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज

Tue, 14 Apr 2020 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed against teacher for murder of Sangwan Khap Kanni Pradhan and to corroborate evidence
सांगवान खाप कन्नी प्रधान प्रदीप की मौत मामले में अब सदर थाना पुलिस ने उसके साथी शिक्षक पर हत्या और सबूत खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और एफएसएल टीम की रिपोर्ट अभी बाकी है। पुलिस को मृतक के भाई सुनील ने शिकायत के साथ सबूत भी सौंपे हैं। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी लिया है। मंगलवार तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह सोमवार तक अस्पताल में उपचाराधीन था।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि गांव चरखी निवासी प्रदीप सांगवान गत 10 अप्रैल को घसोला निवासी जयबीर के साथ अपनी बिट में सवार होकर जा रहे थे। कलियाणा रोड के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त मिली थी। घटना के समय कार में प्रदीप के अलावा घसोला निवासी शिक्षक जयबीर भी मौजूद था। जयबीर ने बताया था कि प्रदीप की मौत सड़क हादसे में हुई है जबकि परिजनसें ने हत्या का अंदेशा जताया था। 11 अप्रैल को सदर थाना पुलिस ने जयबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद मृतक के परिजनों ने अपने स्तर पर घटनास्थल और अन्य जगहों की जांच की तो उनका शक यकीन में बदल गया। इसके बाद मृतक के भाई सुनील ने पुलिस को मौके पर बुलाकर सबूत सौंप दिए। सबूतों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में जयबीर पर प्रदीप की हत्या करने के आरोप लगाए जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पर 302 और 201 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया। सदर थाना एमएचसी ने बताया कि मंगलवार शाम तक आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को एफएसएल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। एमएचसी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आए है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने तक पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सीडेंट वाली जगह मिलीं सिरेंज और थामोसोल सोडियम की शीशी
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई सुनील ने बताया कि प्रदीप का दाह-संस्कार 11 अप्रैल को किया गया और इसके चलते वह अपने बयान नहीं दे पाया। इसके अगले दिन वह परिजनों सहित उस जगह पहुंचा जहां आरोपी ने एक्सीडेंट होने की बात कही थी। वहां से दो सिरेंज और दो शिशियां बरामद हुई। एक शीशी में पानी जैसा दिखने वाला कैमिकल था जबकि दूसरी शीशी पर थामोसोल सोडियम लिखा हुआ था।
हुडा सेक्टर-9 में परिजनों को मिला खून से सना गमछा
मृतक के भाई सुनील ने बताया कि उसने अपने स्तर पर पूछताछ की तो पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त एक कार हुडा सेक्टर-9 की तरफ दस अप्रैल को गई थी। इसके बाद वो हुडा सेक्टर समीप स्थित रामबाग के समीप पहुंचे तो वहां कार के टायरों के निशान मिले। उन्होंने उस जगह का निरीक्षण किया तो खून से सना एक गमछा बरामद हुआ। यह गमछा प्रदीप का ही था। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गमछे को भी अपने कब्जे में ले लिया।
प्रदीप के मुंह पर डाल रखा था कपड़ा, लोगों को बताया बीमार है
सुनील ने बताया कि जहां कार एक्सीडेंट होना बताया गया वहां एक होटल भी है। कार पेड़ से टकराने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उक्त लोगों ने बताया कि प्रदीप के मुंह पर कपड़ा ढका हुआ था और जब वो उसे संभालने लगे तो जयबीर ने बताया कि वह बीमार है। सुनील ने बताया कि घटनास्थल से सिविल अस्पताल की दूरी करीब एक किलोमीटर है लेकिन जयबीर ने यह दूरी डेढ़ घंटे में तय की।

इस संबंध में जयबीर के खिलाफ 302, 201 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। एफएसएल टीम की रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस अपने स्तर पर भी जांच में जुटी हुई है।
नरेंद्र दहिया, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed