{"_id":"63347fb04e6c5e09cd1892da","slug":"case-filed-against-shopkeeper-for-illegal-stock-of-dap-charkhidadri-news-hsr643198460","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी का अवैध स्टॉक रखने वाले दुकानदार पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी का अवैध स्टॉक रखने वाले दुकानदार पर दर्ज कराया केस
विज्ञापन
चरखी दादरी। डीएपी का अवैध स्टॉक रखने पर कृषि विभाग ने संज्ञान लेते हुए एग्रीकल्चर स्टोर संचालक पर मामला दर्ज करवा दिया है। इस संबंध में एसडीओ डॉ. कृष्ण कुमार की ओर से सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी गई।
बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई अनूप सिंह की अगुवाई में नई अनाज मंडी स्थित हरित एग्रीकल्चर स्टोर पर दबिश दी थी। इसके बाद स्टोर संचालक रवि को साथ लेकर संयुक्त टीम ने चिड़िया रोड और चंपापुरी क्षेत्र स्थित दो गोदामों पर दबिश दी थी। वहां जांच करने पर स्टॉक निल मिला था जबकि दोनों जगह डीएपी के 293 बैग बरामद हुए थे। एग्रीकल्चर स्टोर संचालक के डीएपी का अवैध स्टॉक रखने पर कृषि विभाग अधिकारियों ने संज्ञान लिया और देर शाम सिटी थाना पुलिस को इस संबंध में शिकायत सौंपी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ असेंस्यिल कॉमोडिटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
गोदाम में ही रखवाए यूरिया के बैग
कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. कृष्ण सिंह ने बताया कि गोदामों में डीएपी बैग का अवैध स्टॉक पाया गया और इन बैग को बारिश के मौसम में दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जा सकता। ऐसा करने पर खाद के खराब होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यूरिया के बैग वहीं गोदाम में ही रखवाए गए हैं।