{"_id":"64d667082252b864d5080e47","slug":"case-filed-against-head-constable-for-stealing-power-cable-and-threatening-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-4502-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हेड कांस्टेबल पर बिजली केबल चोरी करने और धमकी देने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हेड कांस्टेबल पर बिजली केबल चोरी करने और धमकी देने का केस दर्ज
Fri, 11 Aug 2023 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी के पिछली तरफ रहने वाली महिला की शिकायत पर हेड कांस्टेबल देवेंद्र के खिलाफ बिजली केबल चोरी करने और धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। इस मामले को लेकर जब महिला ने दूसरी बार एसपी नितिका गहलोत को शिकायत सौंपी तो कार्रवाई अमल में लाई गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला सपना ने बताया कि उसने जनवरी में बिजली कनेक्शन लिया था। उसके घर का कनेक्शन पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति देवेंद्र के मकान के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से किया गया। महिला का आरोप है कि कनेक्शन के दौरान भी देवेंद्र ने कुल्हाड़ी से महिला की बिजली केबल काटने की बात कही थी। उसका तर्क था कि सपना के कनेक्शन की बिजली केबल उसके घर के आगे से नहीं जानी चाहिए।
शिकायत में सपना ने बताया कि देवेंद्र ने ट्रांसफार्मर से न केवल बिजली कनेक्शन हटा दिया, बल्कि 70 फुट लंबा तार भी चोरी कर लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने बिजली निगम अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने मामला दर्ज करवाने की बात कही। इसके बाद वो पति मनदीप के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। वहां महिला ने दो दिन पहले दूसरी बार शिकायत दी और इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।