{"_id":"67e1a8a87ef481db130ed914","slug":"case-filed-against-four-people-including-the-then-je-of-irrigation-department-in-sandeep-suicide-case-charkhi-dadri-news-c-21-gkp1031-591116-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदीप आत्महत्या प्रकरण में सिंचाई विभाग के तत्कालीन जेई समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदीप आत्महत्या प्रकरण में सिंचाई विभाग के तत्कालीन जेई समेत चार पर केस दर्ज
Tue, 25 Mar 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
मृतक संदीप।
चरखी दादरी। गांव बेरला निवासी संदीप की आत्महत्या के मामले में बाढड़ा थाना पुलिस ने सिंचाई विभाग के तत्कालीन जेई कृष्ण समेत चार पर केस दर्ज किया है। संदीप की पत्नी ज्योति के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद संदीप का शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, संदीप का पांच वर्षीय बेटा देव अब भी अस्पताल में भर्ती है।
मृतक के भाई प्रदीप ने बताया कि संदीप घर पर ही रहता था। उसने खेत में डेयरी खोल रखी थी। रविवार को वह घर पर था। उसके साथ ही बेटा देव भी घर के दरवाजे पर बैठा था। पत्नी ज्योति और 6 वर्षीय बेटी अंदर थीं। इसी दौरान संदीप ने स्वयं सल्फास खा लिया और बेटे देव को भी खिला दिया। दोपहर एक बजे दोनों की तबीयत खराब होने पर ज्योति ने प्रदीप को फोन कर जानकारी दी।
इसके बाद, परिजन दोनों को बाढड़ा अस्पताल में लेकर गए। वहां से दोनों को सतनाली अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां से चिकित्सकों ने संदीप को भिवानी रेफर किया। संदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद शव दादरी नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। सोमवार की सुबह पुलिस ने संदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन जेई कृष्ण और तीन अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नौकरी पक्की कराने के लिए उधार लिए थे रुपये
प्रदीप ने बताया कि संदीप वर्ष 2016 में कच्ची भर्ती के तहत सिंचाई विभाग में बतौर बेलदार लगा था। ड्यूटी दादरी के पंप हाउस 2 पर थी। इस दौरान उसने अपनी नौकरी पक्की कराने के लिए बौंदकलां के तत्कालीन जेई कृष्ण से बातचीत की। उस समय जेई ने 12 लाख रुपये में सौदा तय किया। रुपये न होने के कारण संदीप की ढाई एकड़ जमीन का एग्रीमेंट अपने नाम करवा लिया। इसके बाद 2019 में संदीप को नौकरी से हटा दिया गया। बाद में जेई ने कहा कि रुपये आगे दे चुका हूं। उसे उसके रुपये वापस चाहिए। इसके बाद संदीप ने करीब 10 माह पहले साढ़े 9 लाख रुपये का लोन लिया। ढाई लाख की रकम का प्रबंध अन्य जगहों से किया। आरोप है कि 12 लाख देने के बाद भी तत्कालीन जेई ने जमीन का एग्रीमेंट रद्द नहीं कराया। लेनदारों के रुपये मांगने व जमीन का एग्रीमेंट रद्द न होने से संदीप परेशान था। इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
मृतक संदीप की पत्नी के बयान पर चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। अब जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप, जांच अधिकारी एवं एएसआई, बाढड़ा पुलिस थाना