फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case filed against 4 including Naib Tehsildar in fraud

Charkhi Dadri News: धोखाधड़ी में नायब तहसीलदार सहित 4 पर केस दर्ज

Sat, 19 Aug 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 19 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 4 including Naib Tehsildar in fraud
चरखी दादरी। शहर स्थित 197.18 गज जमीन की फर्जी प्रॉपर्टी आईडी से रजिस्ट्री करवाने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, रजिस्ट्री क्लर्क सुनील कुमार, राजेश कुमार और चिराग के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

30 दिन जून को घिकाड़ा रोड के समीप रहने वाले संजीव जैन ने पुलिस को फर्जीवाड़ा कर उसकी जमीन अपने नाम कराने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि पुराना शहर में उनकी 197.18 गज पुश्तैनी जमीन है। प्लाॅट की पुरानी प्रॉपर्टी आईडी CD15P0298A थी और नई प्रॉपर्टी आईडी 3DL9F2E6 है।
विज्ञापन

संजीव जैन ने बताया कि सर्वे के दौरान राजेश नामक शख्स ने अपने नाम से फर्जी प्रॉपर्टी आईडी बनवा ली और बाद में इसकी रजिस्ट्री अपने बेटे चिराग के नाम कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार राजेश के पास जमीन के कोई दस्तावेज नहीं है और उसने नगर परिषद से गलत रिपोर्ट भी तैयार करवाई। संजीव जैन के अनुसार रजिस्ट्री भी सही नहीं है और इसके चलते संबंधित अधिकारी व कर्मचारी इसके जिम्मेदार हैं। संजीव जैन की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच कर रिपोर्ट थाने में सौंपकर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में नायब तहसीलदार सहित चार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में भवन तोड़ने के भेजा था नोटिस
शिकायतकर्ता संजीव जैन ने बताया कि फिलहाल जो जगह खाली पड़ी है वहां पहले भवन था। उस भवन में उनका परिवार रहता था। बाद में उन्होंने घिकाड़ा रोड पर रिहायश कर ली। संजीव ने बताया कि उनका पुराना मकान जर्जर होने के कारण वर्ष 2012 में नगर पालिका ने उन्हें नोटिस भेजा था, जिसमें भवन तोड़ने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद उन्होंने भवन तुड़वा दिया था।


जून 2023 में फर्जीवाड़े का चला पता
संजीव जैन ने बताया कि उनकी जमीन के फर्जीवाड़े का पता जून 2023 में चला। इसके बाद उन्होंने नगर परिषद को भी दो नोटिस भेजे, लेकिन जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद उसे पुलिस को शिकायत देनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed