फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Car rider couple got entangled with policeman in Dadri

Dadri: पुलिसकर्मी से उलझे कार सवार दंपती, बस स्टैंड के सामने नाे-पार्किंग जोन में कार खड़ा करने पर हुआ विवाद

Thu, 10 Aug 2023 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Aug 2023 12:30 PM IST
सार

दादरी में सुबह करीब साढ़े 10 बजे बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवा रही थी। पुलिसकर्मियों के अनुसार चालक ने कार वहां से जाने की बजाय उन्हें ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Car rider couple got entangled with policeman in Dadri
मौके पर खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में बस स्टैंड के सामने नो-पार्किंग जोन में खड़ी कार हटवाने पर वीरवार सुबह हंगामा हो गया। कार सवार दंपती पुलिसकर्मी से उलझ गए और बाद में चौकी प्रभारी एएसआई संदीप पिलानिया ने मौके पर पहुंचकर न केवल सड़क पर खड़ी गाड़ी हटवाई बल्कि चालाक का पोस्टल चालान भी किया। दुर्व्यवहार का मामला दर्ज करने की चेतावनी देने पर कार सवार वहां से रवाना हुआ।

विज्ञापन


आधे घंटे तक चली बहस, चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर करवाया चालान
सुबह करीब साढ़े 10 बजे बस स्टैंड चौकी पुलिस टीम नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवा रही थी। उसी दौरान एक कार चालक को वाहन ले जाने की बात कही गई। पुलिसकर्मियों के अनुसार चालक ने कार वहां से जाने की बजाय उन्हें ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के अनुसार इसके बाद चालक के साथ कार में मौजूद दो महिलाएं भी नीचे उतर आईं और उन्हें ही भला-बुरा कहने लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने चौकी प्रभारी एएसआई संदीप पिलानिया को सूचित किया। एएसआई संदीप ने वहां पहुंचकर कार सवार को वहां से जाने को कहा तो वो पुलिसकर्मियों की ही कमी गिनवाने लगा। इसके बाद उक्त चालाक का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सड़क पर खड़े वाहनों को पुलिसकर्मी हटवाते हैं। वीरवार सुबह एक कार चालक पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ा। उसका पोस्टल चालान किया गया और उसके बाद वो वहां से गया। -संदीप पिलानिया, एएसआई एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी।

चालक से मारपीट कर कार के तोड़े शीशे

चरखी दादरी के गांव गोपालवास निवासी एक कार चालक से मारपीट कर शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। हमले में घायल हुए चालक के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दिए बयान में घायल अनिल कुमार ने बताया कि वह गांव गोपालवास का निवासी है। वो अपनी गाड़ी लेकर घर जा रहा था। इसी बीच जब वह गांव की बणी में पहुंचा तो एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उसने नीचे उतकर उसके पास आया तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने अपने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। चोट लगने के कारण वह नीचे गिर गया और बाद में आरोपी ने उसके साथमारपीट की।

घायल ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसकी गाड़ी के शीशे तोड़कर धमकी देते हुए वहां से चला गया। बाद में उसे गोपी सीएचसी में दाखिल कराया गया। वहां से दादरी और उसके बाद उसे रोहत पीजीआई रेफर किया गया। उसने बताया कि आरोपी ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की है। अब उसने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराकर आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed