फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Car ran over friends riding a bike, death

Charkhi Dadri News: ट्राॅली से टकरा सड़क पर गिरते ही बाइक सवार दोस्तों के ऊपर से गुजरी कार, माैत

Fri, 07 Jun 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Car ran over friends riding a bike, death
चरखी दादरी/बाढड़ा। गांव हड़ौदा कलां स्थित एक निजी स्कूल के पास बुधवार रात एक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार दो दोस्त सड़क पर गिरकर वहां से गुजर रही कार की चपेट में आ गए। हादसे में काकड़ौली हट्ठी गांव निवासी संदीप (40) व गोपी गांव निवासी दिनेश कुमार (24) की मौके पर ही मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने संदीप के चचेरे भाई प्रवीण के बयान पर कार चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप और दिनेश दोनों दोस्त थे। दोनों ने गांव अटेला कलां में साझे की एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोली थी। दोनों बुधवार सुबह बाइक लेकर दुकान पर आए थे और शाम करीब 7:30 बजे वे दुकान बंद कर बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी बीच करीब आठ बजे जब वे दादरी-बाढड़ा रोड पर गांव हड़ौदा कलां में एक निजी स्कूल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक आगे चल रहे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर के बाद बाइक सवार दिनेश और संदीप सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रही एक कार उनके ऊपर से गुजर गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दोनों के परिजन रात को ही अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली। इसके बाद पुलिस ने वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया। मृतकों के परिजनों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed