{"_id":"6681d7df463551e4180eae76","slug":"car-rammed-under-canter-near-police-block-four-people-from-rajasthan-injured-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119714-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस नाके समीप कैंटर के नीचे जा घुसी कार, राजस्थान के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस नाके समीप कैंटर के नीचे जा घुसी कार, राजस्थान के चार लोग घायल
Mon, 01 Jul 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा-लोहारू रोड पर लाड पुलिस नाका के समीप कैंटर के नीचे घुसी कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बाढड़ा-लोहारू रोड पर लाड पुलिस नाके के समीप रविवार शाम एक कार आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। घटना में कार सवार राजस्थान निवासी चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान झांझड़िया की ढाणी निवासी चिरंजी, यश, मनोज और अजय के रूप में हुई। बाढड़ा पीएचसी में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद परिजन उन्हें पिलानी ले गए।
रविवार शाम को बाढड़ा से एक कैंटर लोहारू की तरफ जा रहा था। कैंटर के पीछे एक कार चल रही थी। लाड पुलिस नाके के पास पहुंचने पर कार पीछे से कैंटर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार चार लोग घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए बाढड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और बाढड़ा थाना पुलिस टीम वहां पहुंची। फिलहाल हादसे के कारण का पता नहीं लग पाया। सूत्रों की मानें तो कार की रफ्तार ज्यादा होने के चलते चालक ब्रेक लगाकर रोकने में कामयाब नहीं हो पाया और इसके चलते हादसा हुआ। हादसे के वास्तविक कारण का पता पुलिस जांच के बाद लग सकेगा।