{"_id":"64b6efbb91079e1c9e05d56c","slug":"car-and-bike-riders-attacked-the-brothers-going-to-the-police-station-referred-to-pgi-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-3160-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: थाने जा रहे भाइयों पर गाड़ी व बाइक सवारों ने किया हमला, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: थाने जा रहे भाइयों पर गाड़ी व बाइक सवारों ने किया हमला, पीजीआई रेफर
Wed, 19 Jul 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां। पुलिस थाने जा रहे भाइयों पर गाड़ी व बाइक सवारों ने हमला कर दिया। हमले में दो भाई घायल हो गए और प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। झोझूकलां थाना पुलिस ने घायल पक्ष के बयान पर 17 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव कलियाणा निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उनके परिवार के कुछ लोग गांव मैहड़ा में रहते हैं। गत 14 जुलाई को उसके भाई संजय का किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में शिकायत दी हुई है। उसने बताया कि इस शिकायत के संबंध में 17 जुलाई को वह अपने भाई संजय और भूप के साथ ऑटो में सवार होकर झोझूकलां पुलिस थाने जा रहा था। उसी दौरान करीब साढे़ दस बजे जब वे कन्या स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से दो गाड़ी व दो बाइकों पर सवार होकर आए लोगों ने उनका ऑटो रुकवा लिया।
भूपेंद्र ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने अपने साथ लिए हुए डंडे व लोहे सरिये से संजय व भूप पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी संजय को अपनी गाड़ी में बैठाकर झोझू के मैहड़ा रोड पर ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे धमकी देकर वहां से चले गए। हमले में घायल होने पर उसने भूप व संजय को झोझूकलां सीएचसी में दाखिल कराया। संजय को ज्यादा चोट आने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।