{"_id":"5d94fb708ebc3e014c4b63b6","slug":"candidates-took-out-auspicious-time-from-filing-nomination-to-submission-charkhidadri-news-rtk52123661","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी बबीता फौगाट आज दोपहर 1.25 पर करेंगी नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी बबीता फौगाट आज दोपहर 1.25 पर करेंगी नामांकन
विज्ञापन
बबीता फौगाट।
- फोटो : CharkhiDadri
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया वीरवार से जोर पकड़ लेगी। भाजपा अपने दोनों प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर चुकी है। इधर, मंगलवार शाम को जजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए सतपाल सांगवान को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। भाजपा प्रत्याशी दंगल गर्ल बबीता फौगाट आज दोपहर 1:25 पर नामांकन करेंगी। वहीं, बाढड़ा से भाजपा प्रत्याशी सुखविंद्र मांढ़ी भी आज सुबह सवा 11 बजे नामांकन फार्म जमा करवाएंगे। दादरी से जजपा प्रत्याशी सतपाल सांगवान चार अक्तूबर को सुबह सवा 11 बजे नामांकन करने रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचेंगे। खास बात यह है कि इन तीनों ही प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म भरने से लेकर जमा कराने तक का समय ज्योतिषाचार्य की राय लेकर ही तय किया है। नामांकन फार्म तीनों लेकर भर चुके हैं और जमा कराने वीरवार और शुक्रवार को दादरी और बाढड़ा रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में पहुंचेंगे।
पहलवानी खुराक खिलाकर नामांकन करने पहुंचेगी दंगल गर्ल बबीता
भाजपा की दादरी हलके से प्रत्याशी बबीता फौगाट ने अपने चाचा प्रो. कर्ण सिंह से मशवरा कर 1:25 का समय नामांकन फार्म जमा कराने का रखा है। बबीता तीन अक्तूबर को दादरी एसडीएम कार्यालय में सवा एक बजे पहुंचेंगी। 1:25 पर अपना फार्म रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवा देंगे। बबीता के भाई राहुल फौगाट ने बताया कि इस दौरान दिल्ली सांसद मीनाक्षी लेखी और परिजन मौजूद रहेंगे। बबीता को उसकी मां पहलानी खुराक खीर और चूरमा खिलाकर नामांकन करने भेजेंगी।
दही-चीनी खाकर नामांकन करेंगे सुखिंद्र मांढ़ी
बाढड़ा से भाजपा प्रत्याशी सुखिंद्र मांढ़ी भी आज सुबह साढ़े 11 बजे नामांकन फार्म जमा कराएंगे। इससे पहले एक जनसभा को भी वह संबोधित करेंगे। यह जनसभा बाढड़ा थाने के समीप होगी। सुखविंद्र मांढ़ी ने बताया कि उन्होंने नामांकन फार्म भरने और जमा कराने का मुहूर्त निकलवाया है। सवा 11 बजे नामांकन फार्म जमा कराने का उपयुक्त समय है। उन्होंने बताया कि वह दही-चीनी खाकर नामांकन करने पहुंचेंगे। सांसद धर्मवीर सिंह और मीनाक्षी लेखी नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
सतपाल सांगवान भी सवा 11 बजे करेंगे नामांकन
जजपा के दादरी हलके से प्रत्याशी सतपाल सांगवान ने भी ज्योतिषी से नामांकन फार्म जमा कराने का मुहूर्त पूछा है। वह शुक्रवार को सुबह सवा 11 बजे नामांकन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह दही-चीनी खाकर घर से नामांकन के लिए निकलेंगे। उनके नामांकन के दौरान दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहेंगे। सतपाल सांगवान ने बताया कि उन्हें नामांकन के लिए चार अक्तूबर की तारीख और सवा 11 बजे का समय ज्योतिषी ने बताया है और इसके अनुरूप ही वह नामांकन करेंगे।