{"_id":"610991858ebc3e88e01f4f75","slug":"candidates-should-apply-for-admission-in-the-college-till-august-20-charkhidadri-news-hsr6079625123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवार 20 अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में एडमिशन के लिए उम्मीदवार 20 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
चरखी दादरी । कॉलेजों में एडमिशन के लिए हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार 12 से 20 अगस्त तक उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं। 13 से 22 अगस्त तक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट 25 अगस्त तक जारी होगी। इस लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 28 अगस्त तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अगस्त को जारी होगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 31 अगस्त तक अपनी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद वंचित रहे उम्मीदवारों के लिए फिर से पोर्टल एक सितंबर को खोला जाएगा।
शहर के एपीजे कन्या पीजी कॉलेज में स्नातक की 560 और स्नातकोत्तर कोर्सेज में 120 सीटें हैं। बीएससी प्रथम वर्ष में कॉलेज में 80 सीटें हैं। कॉलेज में एनसीसी की यूनिट है लेकिन एनएसएस नहीं है। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 400 सीटें हैं। इसी प्रकार बीएससी नोन मेडिकल संकाय प्रथम वर्ष में 80 सीटें हैं। बीकॉम प्रथम वर्ष में 80 सीटें हैं। कॉलेज में पीजी कोर्स एम.कॉम में 40 और एमए हिंदी कोर्स में 40 सीटें हैं। इसी प्रकार एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष में 40 सीटों पर एडमिशन होने हैं। कॉलेज में ज्यादातर विद्यार्थी इतिहास, भूगोल व राजनीति शास्त्र विषयों में ज्यादा रुचि लेते हैं। कॉलेज में छात्राएं एनसीसी व अन्य गतिविधियों में विश्वविद्यालय स्तर पर हर साल उम्दा प्रदर्शन करती आ रही हैं। यूथ फेस्टिवल में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहता है। अन्य सहगामी क्रियाएं भी कॉलेज में होती रहती हैं।
जनता कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की हैं 560 सीट
जनता पीजी कॉलेज के एडमिशन को-ऑडिनेटर डॉ.नीरज कुमार का कहना है कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज एडमिशन के लिए संभावित शेड्यूल जारी किया है। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में 560 सीटें हैं। इसी प्रकार बीकॉम प्रथम वर्ष में 160 सीटों पर इस सत्र में एडमिशन होने हैं। बीएससी नोन मेडिकल प्रथम वर्ष में 160 सीटें हैं। इसी प्रकार कॉलेज में बीएससी सेल्फ फाइनेंस में 160 सीटें हैं। कॉलेज में एनसीसी, एनएसएस की यूनिट भी हैं। कॉलेज में पुस्तकालय की सुविधा भी है। ऑडिटोरियम हॉल भी है। एनसीसी की रेंज भी हैं। जहां कैडेट्स को फायरिंग अभ्यास करने की सुविधा है।