{"_id":"6a42c255a36666719709f17d","slug":"camels-sent-to-the-sirohi-sanctuary-in-rajasthan-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-157150-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ऊंटों को राजस्थान के अभयारण्य सिरोही भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ऊंटों को राजस्थान के अभयारण्य सिरोही भेजा
Tue, 30 Jun 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में तस्करों के कब्जे से मुक्त कराए गए ऊंटों को न्यायालय के आदेश के बाद राजस्थान स्थित महाबीर ऊंट अभयारण्य सिरोही पाली भेजा गया है। गो सेवेक एवं समाजसेवी रिम्पी फोगाट ने बताया कि इन ऊंटों को तस्करों से मुक्त कराने के लिए अदालत की शरण लेनी पड़ी।
फोगाट ने कहा कि पशु तस्करी केवल कानून का उल्लंघन ही नहीं बल्कि मानवता के विरुद्ध भी अपराध है। उन्होंने इसमें सहयोग के लिए प्रशासन व न्यायपालिका का आभार जताया है। अभियान में सहयोग करने वाले युवा बबली कलियाणा, भूपेंद्र कल्याण, भोले, कपिल, संतोष, सागर दादरी आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया है।
रिंपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी पशुओं की अवैध तस्करी या क्रूरता की जानकारी मिले तो प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें ताकि समय रहते पशुओं की रक्षा की जा सके। संवाद