{"_id":"655e335d5c9140d71508a888","slug":"c-only-400-meter-long-drain-was-cleaned-within-7-days-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-9666-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कचरे की भरमार, 7 दिन के अंदर 400 मीटर लंबा नाला ही हुआ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कचरे की भरमार, 7 दिन के अंदर 400 मीटर लंबा नाला ही हुआ साफ
विज्ञापन
चरखी दादरी। सफाई के दौरान शहर के नालों में भारी मात्रा में कचरा मिल रहा है। खासकर पॉलीथिन और खाली पव्वों की नालों में भरमार है। गंदगी की मात्रा का आलम ये है कि एजेंसी 7 दिन के अंदर 400 मीटर की दूरी में ही नाले साफ कर पाई है। इस समय अवधि में नालों से करीब 400 क्यूम गंदगी निकाली गई है। वहीं, एजेंसी प्रतिनिधि का कहना है कि सफाई के दौरान पक्के चबूतरे तोड़ने पड़ रहे हैं और इस काम में भी काफी समय लग रहा है।
बता दें कि जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर में बने करीब 10 किलोमीटर लंबे नालों की सफाई करवाई जा रही है। एजेंसी ने जेसीबी की सहायता से रोज गार्डन के पास से सफाई करवानी शुरू की थी। बस स्टैंड रोड पर लगभग 5 फुट गहरे नालों में 4 फुट तक मिट्टी व प्लास्टिक पॉलीथिन समेत खाली पव्वे मिले है। हालांकि नालों की सफाई के दौरान गोद बाहर डालने से आमजन को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।
दूसरी ओर एजेंसी ने आमजन की परेशानियों को देखते हुए बुधवार से गाद उठान कार्य भी शुरू करवा दिया है। एजेंसी प्रतिनिधि का कहना है कि सफाई के साथ नालों को स्लैब लगाकर दोबारा से ढका भी जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से सफाई कार्य किया जा रहा है और अभी करीब पंद्रह प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। इस लिहाज से करीब दो माह का समय शहर के नालों की सफाई में लग जाएगा।
विज्ञापन
- सफाई कार्य में यहां लग रहा समय
दरअसल, नालों के ऊपर डाले गए स्लैब के अलावा कई दुकानदारों ने पक्के चबूतरे तक बनाए हुए हैं। इन चबूतरों को भी एजेंसी की ओर से जेसीबी की मदद से तोड़ा जा रहा है। इसके अलावा नालों से पानी निकासी के लिए विभाग की मोटरें भी नहीं चल रही हैं जिसके चलते गाद निकालने में काफी समय लग रहा है।
- 18 लाख रुपये से होगी सफाई
नगर परिषद ने शहर के भगवान परशुराम चौक से लोहारू रोड के दोनों तरफ के करीब 5 किलोमीटर लंबे नाले, परशुराम चौक से रोहतक रेलवे फाटक तक 1 किलोमीटर लंबा नाला, रोहतक रोड रेलवे फाटक से चंपापुरी के दोनों तरफ के नालों के अलावा घिकाड़ा रोड स्थित 1 किलोमीटर लंबा नाला साफ करवाया जाना है। इस काम करीब 18 लाख रुपये लागत आएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- करीब 400 मीटर की दूरी में नाला की सफाई की जा चुकी है। लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए बुधवार से गोद उठान कार्य भी शुरू कर दिया गया है। विभाग अगर मोटरें चलाकर नालों का पानी निकलवा दे तो सफाई जल्दी हो जाएगी और कार्य में आसानी भी होगी।
-प्रदीप कुमार, एजेंसी प्रतिनिधि
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -हमने एसटीपी और सभी अन्य प्वाइंटों पर मोटरें चलाई हुई हैं। टैंकों में पानी खत्म होने पर ही मोटरों को कुछ समय के लिए बंद किया जाता है। नालों की सफाई के दौरान हमारे विभाग से जो भी सहयोग मांगा जाएगा वो हम करेंगे।
-बृजेश जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग