{"_id":"649dc687e8b42bff1000af86","slug":"by-sending-the-link-of-the-game-the-young-man-was-hit-by-96-thousand-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-2213-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गेम का लिंक भेज युवक को लगाई 96 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गेम का लिंक भेज युवक को लगाई 96 हजार की चपत
Thu, 29 Jun 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव निहालगढ़ निवासी एक युवक के मोबाइल पर गेम का लिंक भेजकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक से चार बार में 96,500 रुपये ठगे। अब पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नरसिंह ने बताया कि कि 22 मई को उसके नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप लिंक आया। इसमें किसी गेम के टास्क को पूरा करने के लिए कहा गया। जब उसने इस लिंक को ओपन किया तो एक टेलीग्राम अकाउंट खुला। इसके बाद उसने टास्क पूरा करने के लिए अपनी यूपीआई आईडी से पांच हजार रुपये एक खाते में डाले। इसके बाद उसके पास मैसेज आने लगे। मैसेज करने वाले ने इसके बाद नरसिंह से अलग-अलग यूपीआईडी पर 23500, 42000 और फिर 26 हजार रुपये डलवा लिए। इस प्रकार उसके कुल 96500 रुपये ठग लिए गए। इसके बाद उसे अपने साथ फ्रॉड होने का अहसास हुआ। नरसिंह ने पुलिस को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।