फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Business in the city's timber market is being affected by a lack of facilities.

Charkhi Dadri News: शहर की काठ मंडी में सुविधाओं के अभाव से कारोबार हो रहा प्रभावित

Mon, 31 Aug 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 31 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Business in the city's timber market is being affected by a lack of facilities.
चरखी दादरी। शहर की काठ मंडी में इन दिनों दुकानदारों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते दुकानदारों और यहां आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं की ओर संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

दुकानदारों के अनुसार मंडी में पानी की सप्लाई का कोई निर्धारित टाइम टेबल नहीं है। सप्ताह में केवल तीन बार पानी की आपूर्ति होती है। इसके अलावा सप्लाई होने वाला पानी भी कई बार दूषित आता है। दुकानदारों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पानी की सप्लाई का समय निर्धारित नहीं होने के कारण भी उन्हें दिक्कत होती है। दुकानदारों ने नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ सप्लाई का समय निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काठ मंडी में बनाई गई सीसी सड़क भी दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क का लेवल सही नहीं होने के कारण बारिश अथवा पानी की निकासी नहीं होने पर करीब दस दुकानों के सामने जलभराव की स्थिति बन जाती है।

दुकानदारों के मुताबिक काठ मंडी में लगी आधी से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। शाम होते ही कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है। करीब 35 साल पहले बनाए गए प्याऊ की दयनीय हालत पर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed