फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Buses moving near the under-construction ROB increased the risk, even ambulances got stuck

Charkhi Dadri News: निर्माणाधीन आरओबी के पास बसों की आवाजाही से बढ़ा खतरा, एंबुलेंस तक फंसी

Tue, 24 Feb 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Buses moving near the under-construction ROB increased the risk, even ambulances got stuck
रोहतक रोड पर लगाए वाहनों का आवागमन बंद के होर्डिंग के साथ से गुजरती रोडवेज बस।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। रोहतक रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के पास प्रशासन की ओर से रोक लगाए जाने के बावजूद बसों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही जारी है। आदेशों की अनदेखी से न केवल निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति ऐसी बन रही है कि कई बार मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस को भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सख्ती करते हुए बसों का आवागमन पूरी तरह बंद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग की ओर से रोहतक रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। 78 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का काम शुरू होने से पहले विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर निर्माण अवधि में वाहनों का आवागमन बंद करवाने का अनुरोध किया था। इसके बाद रोडवेज प्रबंधन और आरटीए विभाग ने भी बस चालकों को रूट डायवर्ट करने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद बसें लगातार इसी मार्ग से गुजर रही हैं।
विज्ञापन

जाम की स्थिति बनती है
निर्माण कार्य के चलते सड़क के दोनों ओर पिलर लगाने के लिए बड़े गड्ढे खोदे गए हैं, जिससे मार्ग संकरा हो गया है और केवल छोटे वाहन ही मुश्किल से निकल पाते हैं। ऐसे में जब बसें इस रास्ते से गुजरती हैं तो दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार ई-रिक्शा चालक सवारियों सहित गिरकर घायल भी हो चुके हैं, जबकि एंबुलेंस को रास्ता मिलने में भारी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बसों की आवाजाही नहीं रोकी गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। उनका आरोप है कि आदेश जारी होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग निगरानी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी
रोहतक रोड रेलवे फाटक पर बन रहा यह लगभग 940 मीटर लंबा ओवरब्रिज फोरलेन होगा। इसके निर्माण के बाद प्रतिदिन गुजरने वाले करीब 20 हजार वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल लोगों की मांग है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
वर्सन:
हमने सभी रोडवेज चालकों को बसों का रूट डायवर्ट करने के लिए कहा गया हैं, ऐसी स्थिति में अगर किसी रोडवेज चालक पर कार्रवाई होती है, तब वह स्वयं ही इसका जिम्मेदार होगा। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक रोडवेज

वर्सन:
रोहतक रोड रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी से परिवहन समिति की बसों के आवागमन के बारे में जानकारी लेंगे, अगर परिवहन समिति के बस चालक नियमों की अवहेलना करते पाए , तब नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

- योगेश सैनी, एसडीएम, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed