{"_id":"698e168d5d70508d180b58c9","slug":"bus-service-started-from-dadri-to-bhiwani-via-atela-dohka-kaluwala-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-151372-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दादरी से वाया अटेला, डोहका, कालूवाला होते हुए भिवानी तक शुरू हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दादरी से वाया अटेला, डोहका, कालूवाला होते हुए भिवानी तक शुरू हुई बस सेवा
Thu, 12 Feb 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो, जहां से बस का संचालन किया जाएगा।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों की मांग को देखते हुए रोडवेज परिवहन ने दादरी से वाया अटेला, डोहका हरिया होते हुए भिवानी तक बस सेवा का संचालन शुरू किया है। बस सेवा शुरू होने के बाद इन गांवों में जाने वाले ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। बस शुरू करने के लिए महाप्रबंधक की ओर से आदेश जारी किए गए है। ताकि स्थानीय ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ मिल सके। दादरी से भिवानी के लिए प्रतिदिन 10 अधिक बसें चलाईं गई हैं, लेकिन डिपो से संचालित सभी बसें गांव चरखी, पैंतावास, कितलाना होते हुए भिवानी जा रही थीं। इसके कारण गांव अटेला कलां, डोहका, कालूवाला, सारंगपुर के ग्रामीणों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। संबंधित ग्रामीण पिछले लंबे समय से महाप्रबंधक से इन रूटों पर बस चलाने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग को देखते हुए कर्मचारियों ने बस का रूट तैयार कर अधिकारियों को दिया था। रोडवेज ड्यूटी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि जीएम के आदेश के बाद हमने बस का टाइम टेबल बना लिया है। उन्होंने बताया कि दादरी डिपो से बस का संचालन दोपहर 12 बजे किया जाएगा। ताकि अधिकतर ग्रामीण अपने जरूरी काम निपटा बस का लाभ ले सके।
वापसी का बदलेगा रूट
दादरी डिपो से 12 बजे रवाना होने के बाद लगभग एक बजे भिवानी पहुंचेगी। वहीं यात्रियों को भिवानी छोड़ने के बाद दोपहर दो बजे भिवानी से चल कर हालूवास, निमडीवाली, कितलाना, पैंतावास खुर्द, चरखी होते हुए दादरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
प्रतिमाह हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ
दादरी से वाया डोहका, कालुवाला, सारंगपुर होते हुए भिवानी तक जाने वाली बस का संचालन होने के बाद प्रतिमाह दो हजार से अधिक यात्रियों को सफर का लाभ मिल सकेगा। जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल निजी वाहनों में सफर नहीं करना पड़ेगा।
वर्सन:
संबंधित ग्रामीण पिछले लंबे समय से इस रूट पर बस सेवा शुरू करवाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए हमने रोडवेज बस का संचालन शुरू करवा दिया है। ताकि ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ मिल सके।
- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो