फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bus for loharoo route in evening time

Charkhi Dadri News: लोहारू रूट पर अब शाम के समय मिलेगी बस सेवा

Mon, 16 Sep 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
bus for loharoo route in evening time
दिल्ली-पिलानी बस बंद होने से यात्रियों को झेलनी पड़ रही थी परेशानी, अब दो घंटे के बजाय 40 मिनट बाद चलेगी दूसरी बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी से लोहारू रूट पर शाम के समय
शुक्रवार से बस सेवा शुरू कर दी गई है। अब यात्रियों को दो घंटे के बजाय 40 मिनट बाद ही बस मिलेगी। इससे वे अपने गंतव्य तक समय से पहुंच सकेंगे। 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए यात्रियों को अब ऑटो में दोगुना किराया नहीं देना पड़ेगा।
बता दें कि दिल्ली-पिलानी बस भिवानी डिपो से चलाई जा रही थी। तकरीबन 15 दिन से बस बंद थी। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। शाम को 5:40 बजे के बाद यात्रियों को दो घंटे का इंतजार करना पड़ता था। वहीं, नजदीक के गांवों के यात्री यात्री ऑटो से जाते हैं तो शाम के समय चालक मनमाना किराया वसूलते थे।
विज्ञापन

अब इस रूट पर

लोहारू बस डिपो की ओर से शाम को बस सेवा शुरू कर की गई है। यह बस शाम को 6:20 बजे दादरी बस स्टैंड से रवाना होगी और बाढड़ा होते हुए लोहारू पहुंचेगी। इससे यात्री अपने गंतव्य तक जल्दी जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें 7:40 बजे तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यात्री बोले : बस सेवा का था अभाव, अब मिली राहत
अमित, पुष्पेंद्र, अरविंद, सत्यवान, कृष्ण आदि ने बताया कि वे अपने कार्य से शाम छह बजे छूटते हैं। इसके बाद उन्हें दो घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ता था। अब बस सेवा शुरू होने से वे समय पर अपने घर पहुंच पाएंगे। साथ ही अंतिम बस में यात्रियों की भीड़ कम होगी। उन्हें पायदान पर खड़े होकर यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

वर्सन :
बस बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। विभाग का प्रयास है कि यात्रियों को सुविधा प्रदान की जाए। अब लोहारू बस डिपो की ओर से 6:20 बजे बस शुरू कर यात्रियों को सुविधा दी गई है।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो
फोटो - 07
घर जाने के लिए लोहारू रूट की अंतिम बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed