फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bumper arrival of wheat in the market, 2,14,540 more wheat arrived than last year

Charkhi Dadri News: मंडी में गेहूं की बंपर आवक, पिछले साल की अपेक्षा पहुंचा 2,14,540 अधिक गेहूं

Thu, 30 Apr 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bumper arrival of wheat in the market, 2,14,540 more wheat arrived than last year
अनाज मंडी परिसर में रखी गेहूं की ढेरी के पास भरा बारिश का पानी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों, खरीद केंद्रों में गेहूं की आवक धीमी होने से खरीद व उठान में तेजी बनी हुई थी लेकिन बुधवार को जिले में बारिश के बाद गेहूं में आई नमी के कारण केंद्रों से 13,158 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। जो अन्य दिनों की अपेक्षा आधी है।
विज्ञापन

उठान एजेंसी ने 27,698 क्विंटल गेहूं की उठान कर गोदामों में पहुंचाया गया है। इसके अलावा खरीद केंद्रों में 130 किसानों ने गेटपास कटवाने के बाद 4,417 क्विंटल गेहूं आढ़तियों के डाला गया। इसके साथ ही कुल आवक बढ़कर 6,65,433 तक पहुंच गई। जो पिछले साल की अपेक्षा में 2,14,540 क्विंटल अधिक अधिक है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हुई बारिश का असर जिले के खरीद केंद्रों में देखने को मिला जब बाहर खुले में रखे गेहूं में नमी की मात्रा अधिक पाई गई। यही कारण रहा है कि दादरी खरीद केंद्र से 8,00,795, बाढड़ा से 1,046, बौंद कलां से 2,595, छपार से 722 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा झोझू कलां और बेरला केंद्रों से खरीद नहीं हो सकी।जिले में कुल गेहूं की खरीद का कुल आंकड़ा 5,28,723 क्विंटल तक पहुंच गया। वहीं उठान एजेंसी की ओर से कुल उठान 3,63,909 क्विंटल तक पहुंच गया है। गेहूं की 1,64,814 क्विंटल फसल खरीद केंद्रों में पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed