{"_id":"6ad91390d5a81f8cee013b77","slug":"bumper-arrival-of-pearl-millet-bajra-in-agricultural-markets-following-the-holidays-queues-of-tractors-persist-even-on-the-22nd-day-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-161997-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छुट्टी के बाद मंडियों में बाजरे की बंपर आवक, 22वें दिन भी ट्रैक्टरों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छुट्टी के बाद मंडियों में बाजरे की बंपर आवक, 22वें दिन भी ट्रैक्टरों की कतारें
Thu, 22 Oct 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
दादरी के नई अनाज मंडी में लगी ट्रैक्टर की कतारें मंडी में किसान का गेट पास काटते हुए कर्मचारी
- फोटो : 1
चरखी दादरी। दशहरे त्योहार की छुट्टी के बाद जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की बंपर आवक देखने को मिली। बुधवार को भी मंडियों में किसानों के ट्रैक्टरों की कतारें लगी रहीं। किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंचते रहे, जिससे खरीद और उठान व्यवस्था पर दबाव बना रहा। मार्केट कमेटी की 21 अक्तूबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, दादरी, बाढड़ा और झोझू कलां की मंडियों में अब तक कुल 6,18,647 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की जा चुकी है। बुधवार को तीनों मंडियों में 52,845 क्विंटल बाजरा पहुंचा। हालांकि, आवक के मुकाबले उठान की स्थिति अभी भी चुनौती बनी हुई है।
दादरी मंडी में सबसे ज्यादा आवक
जिले की मंडियों में दादरी सबसे आगे है। यहां अब तक 3,68,146 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। बुधवार को मंडी में 22,156 क्विंटल की आवक दर्ज की गई। बाढड़ा मंडी में अब तक 1,44,623 क्विंटल बाजरा पहुंचा है, जबकि बुधवार को यहां 16,223 क्विंटल की आवक हुई। झोझू कलां मंडी में अब तक 1,05,878 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। बुधवार को यहां 14,466 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई। तीनों मंडियों में बुधवार को कुल 52,845 क्विंटल बाजरा पहुंचा।
बुधवार को 1794 गेट पास जारी
बुधवार को तीनों मंडियों में कुल 1,794 गेट पास जारी किए गए। इनमें दादरी मंडी में 791, बाढड़ा में 605 और झोझू कलां में 398 गेट पास जारी हुए। अब तक जारी गेट पास का आंकड़ा 21,736 तक पहुंच चुका है। बुधवार को जारी गेट पास की संख्या से मंडियों में किसानों की लगातार आवाजाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
2.30 लाख क्विंटल बाजरे का उठान
मंडियों में बाजरे की आवक बढ़ने के साथ उठान व्यवस्था भी अहम हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, तीनों मंडियों से अब तक 2,30,354 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है, जबकि 1,16,019 क्विंटल बाजरा उठान के लिए शेष दर्ज है। बुधवार को कुल 41,423 क्विंटल बाजरे का उठान हुआ। दादरी मंडी से अब तक 1,65,195 क्विंटल, बाढड़ा से 28,100 क्विंटल और झोझू कलां से 37,059 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है। ऐसे में मंडियों में जमा उपज को समय पर उठाना जरूरी है, ताकि किसानों को अपनी फसल उतारने में परेशानी न हो।
निजी खरीद के भरोसे बाजरे का कारोबार
तीनों मंडियों की कुल खरीद 3,46,373 क्विंटल दर्ज है। इसमें निजी खरीद 3,46,303 क्विंटल और हैफेड की खरीद 70 क्विंटल है। बुधवार को सरकारी खरीद शून्य रही। मंडियों में बाजरे के भाव 2,200 से 2,302 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए। लगातार आवक के बीच किसानों की निगाहें खरीद, उचित भाव और उठान व्यवस्था पर टिकी हैं।
वर्जन:
मंडियों में शांतिपूर्वक तरीके से बाजरे की खरीद चल रही है, किसान बिना किसी परेशानी के बाजरा बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।
-चतुर्भुज, मंडी सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी, चरखी दादरी।