{"_id":"6ad28bebc1c9d8e45508ecae","slug":"bulldozers-were-used-to-demolish-over-50-houses-that-had-been-built-illegally-on-municipal-council-land-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-161753-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नप की जमीन पर अवैध रूप से बने 50 से अधिक मकानों पर चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नप की जमीन पर अवैध रूप से बने 50 से अधिक मकानों पर चलाया बुलडोजर
Sat, 17 Oct 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि नगर के सामने अवैध कब्जा हटाने का विरोध कर रही महिला को हटाती महिला पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर के वाल्मीकि नगर के सामने नगर परिषद की जमीन से कब्जे हटाने का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। करीब 50 साल से कब्जे की जद में रही जमीन पर प्रशासन ने दो जेसीबी चलाकर 50 से अधिक पक्के मकान और चहारदीवारी ढहा दी।
सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई 5 बजे तक चली। इस दौरान विरोध कर रही महिलाओं को महिला पुलिस कर्मचारियों ने मौके से हटाया। नगर परिषद की जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए प्रशासनिक टीम ने सुबह ही मोर्चा संभाल लिया। दो जेसीबी की मदद से पक्के मकानों और चहारदीवारी को ढहाया गया।
कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट संदीप महला, भवन निरीक्षक राकेश श्योराण, पटवारी सतबीर सिंह, बिजली निरीक्षक बिजेंद्र शर्मा सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध जताया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और विरोध कर रही महिलाओं को मौके से हटाया। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने कब्जे हटाने का अभियान जारी रखा।