{"_id":"6ad9174891772ebdf908c66c","slug":"bulldozer-deployed-in-illegal-colony-7-dpcs-and-an-unpaved-road-network-demolished-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-161959-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर, 7 डीपीसी और कच्चा रोड नेटवर्क तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर, 7 डीपीसी और कच्चा रोड नेटवर्क तोड़ा
Thu, 22 Oct 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को दादरी-लोहारू रोड पर स्थित गांव भैरवी में लगभग 3 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी में 7 डीपीसी और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों व कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला में अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध निर्माण को पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
तोड़-फोड़ अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। संवाद