फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Broken lock of house and stole 1.25 lakh cash and jewelry

मकान का ताला तोड़कर सवा लाख की नकदी और गहने चुराए

Thu, 10 Sep 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Broken lock of house and stole 1.25 lakh cash and jewelry
बेटे के पास सूरत रहने गई शहर निवासी एक महिला के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात ने नकदी और गहनों समेत अन्य सामान पर चोरी कर फरार हो गए। चोरी की सूचना पाकर घर पहुंची महिला की बेटी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भिवानी के न्यू भारत नगर निवासी संतोष ने बताया कि वे तीन भाई बहन हैं। उनका इकलौता भाई सूरत में इनकम टैक्स विभाग में नौकरी करता है और अपने बच्चों के साथ वहीं रहता है। वे दोनों बहनें शादीशुदा हैं। उनकी मां दादरी में बने मकान में रहती है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके भाई के पास सूरत गई हुई है।
विज्ञापन

संतोष ने बताया कि पड़ोसियों ने फोन पर उसे सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद वे दादरी पहुंची और मकान के अंदर जाकर जांच की तो नकदी और गहने समेत कुछ अन्य सामान चोरी मिला। पुलिस शिकायत में संतोष ने बताया कि उनके मकान से एक लाख 25 हजार की नकदी समेत, साढ़े तीन किलोग्राम चांदी के गहने और दो सोने की अंगुठियां चोरी हुई हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed