फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bright students of government schools outshone those of private schools

सरकारी स्कूलों के मेधावियों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा : सीमा त्रिखा

Fri, 26 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 26 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Bright students of government schools outshone those of private schools
चरखी दादरी के जनता कॉलेज में सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षक मेंटर्स के साथ शिक्षा म
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग की ओर से वीरवार को जनता कॉलेज में जिलास्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ढांचागत बदलाव के साथ शिक्षा की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। सुपर 100 और बुनियाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार तैयार किया जा रहा है। सरकार की ओर से किए गए सकारात्मक बदलाव के कारण ही लोगों का रुझान अब सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ा है। इस कारण अब निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी सरकारी स्कूल में पंजीकरण करवाने लगे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री सीमा ने कहा कि प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में लाखों विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी विद्यार्थियों को उत्तम शिक्षा देकर उनका सर्वांगीण विकास किया जाए और उनके भविष्य को संवारा जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन और सुविधाएं प्रदान कर शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार लाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समितियां (एसएमसी) विद्यालयों की कार्यप्रणाली में सुधार करने में अहम भूमिका निभा रहीं हैं। एसएमसी के सदस्य शिक्षा विभाग की मजबूत इकाई हैं। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए समिति के सदस्य निरंतर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में निपुण प्रदर्शनी, सर्वश्रेष्ठ एसएमसी, शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत एमएससी बनाई गई थी। एसएमसी सदस्य खासतौर पर महिलाएं दो-दो के समूह बनाकर सरकारी विद्यालयों में आकर दो घंटे का समय जरूर निकालें। इस दौरान वह स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी जांचें। इसीलिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में एसएमसी के जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में आयोजन समिति की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस दौरान एपीसी हेमंत, चरण सिंह, कृष्ण कुमार और रीनू आदि ने प्रशिक्षण दिया।

- मिले सुझावों पर अमल करने का दिया आश्वासन
शिक्षा मंत्री कहा कि एसएमसी सदस्यों के सुझाव मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाएंगे ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाया जा सके। उन्होंने शिक्षकों से प्रार्थना सभा में गुड मॉर्निंग और नमस्ते के साथ जय हिंद भी बोलने की सलाह दी। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. किरण कलकल, बबीता फौगाट, एसडीएम नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।


इन एसएमसी सदस्यों और मेंटर्स को मिला सम्मान
जीएसएसएस सांवड़, जीजीएसएसएस बौंदकलां, जीएसएसएस डूडीवाला किशनपुरा, जीएसएसएस चिड़िया, जीएसएसएस मिसरी, जीएसएसएस जावा, जीएसएसएस चंदवास, एसडीजीएमएसएसएस चरखी दादरी, जीएमएसएसएस बाढड़ा, पीएमश्री जीजीएसएसएस दादरी और जीपीएस छिल्लर की एसएमसी को शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया। आयोजन समिति की ओर से डीईओ कृष्णा फौगाट ने सभी का अभिनंदन किया।



इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
समारोह में नमन, सोनिया, मुस्कान, मोहित, भावना, सौरव, गरिमा, मोहित, हिमांशु, अंजलि, प्रिंस, दीपांशु, आर्यन, मनजीत, रजनी, नजमा, नरेंद्र, सरोजनी, पूनम, नीलम, नसीब, पुष्पा, भारती, सोमबीर, सुदेश कुमारी, शर्मिला, कृष्ण कुमार डाला, मोनिका, तरुण कुमार आदि शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed