फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bribe of Rs 2000 demanded for permission to lift soil, mining guard caught red handed

Charkhi Dadri News: मांगी 2000 की रिश्वत, खनन रक्षक रंगे हाथ काबू

Wed, 01 May 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 01 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bribe of Rs 2000 demanded for permission to lift soil, mining guard caught red handed
अपनी टीम समेत आरोपी खनन रक्षक सुनील को कोर्ट में पेश करने पहुंचे सदर थाना प्रभारी तेजपाल सोनी।
चरखी दादरी। मिट्टी उठान की अनुमति दिलाने की एवज में 2000 रुपये की रिश्वत लेने पर पुलिस टीम ने खनन विभाग में तैनात रक्षक को सोमवार शाम सात बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील कुमार मूलरूप से झज्जर जिले का रहने वाला है और उसकी तैनाती दादरी खनन विभाग में है। उसके खिलाफ दादरी सदर थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि एसपी कार्यालय में एक शिकायत दी गई थी जिसमें खनन रक्षक पर दो हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता गांव छपार निवासी देवेंद्र ने बताया कि 26 अप्रैल को उसने अपने मित्र कृष्ण के खेत से मिट्टी उठाने की अनुमति लेने के लिए खनन विभाग में फाइल जमा करवाई थी। 29 अप्रैल को उसके पास खनन रक्षक सुनील का फोन आया और उसने कहा कि मिट्टी उठान की अनुमति लेने के लिए उसे दो हजार रुपये जमा करवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता के अनुसार खनन रक्षक सुनील ने कहा कि उसने अनुमति दिला दी और अब उसे दो हजार चाहिए। रिश्वत मांगने के चलते देवेंद्र ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में दी और साथ ही सुनील के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंप दी। इसके बाद डीएसपी सुभाषचंद्र की अगुवाई में टीम भैरवी में बने किसान मॉडल स्कूल भवन में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता की कार में ली रिश्वत

डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता देवेंद्र खनन रक्षक सुनील को रिश्वत देने के लिए कार लेकर पहुंचा। उसके फोन करने पर सुनील कार्यालय से बाहर आया और देवेंद्र की गाड़ी में बैठ गया। वहां देवेंद्र ने उसे रुपये दिए और इसके तुरंत बाद टीम ने उसे काबू कर लिया।



नोट के सीरियल नंबर का हुआ मिलान

डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता देवेंद्र 500-500 के चार नोट लेकर खनन विभाग कार्यालय पहुंचा। इन चारों नोट के सीरियल नंबर पहले ही टीम ने नोट कर लिए। जब सुनील ने गाड़ी में बैठकर देवेंद्र से रुपये लिए तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से उसी सीरियल नंबर के चार नोट बरामद हो गए।


आरोपी खनन रक्षक सुनील को रंगे हाथ दबोचा है। उसके खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया। आरोपी से 500-500 रुपये के चार नोट पुलिस टीम ने मौके पर ही बरामद कर लिए।

-सुभाषचंद्र, डीएसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed