फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Brahma Kumari Jhojhukalan Service Centre

अध्यात्म अपनाने से ही समाज बनेगा मूल्यवान : बीके वसुधा

Mon, 04 Mar 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 04 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Brahma Kumari Jhojhukalan Service Centre
झोझूकलां। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी झोझूकलां सेवाकेंद्र की ओर से रविवार को कस्बे में शिव संदेश सद्भावना यात्रा एवं झांकी का आयोजन किया गया। इसमें परमात्मा शिव की झांकी और कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। झोझूकलां महिला कॉलेज शिक्षा समिति की अध्यक्ष धर्मबीर सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा और ब्रह्माकुमारी ज्योति ने शिव ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि समाज में ईर्ष्या, द्वेष, घृणा के कारण दुख, अशांति, पापाचार, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। इससे हमारे आपसी संबंध टूट रहे हैं। भ्रातृत्व की भावना कम हो रही है। यह सबसे बड़ा चिंता का विषय है। अगर हम अपने भारत देश एवं समाज को दिव्य और स्वर्णिम बनाना चाहते हैं तो जीवन में आध्यात्मिक और मानवीय मूल्यों को अपनाना होगा।
विज्ञापन

अतिथि धर्मवीर सिंह ने कहा कि अध्यात्म हमारी भारतीय संस्कृति का मूल है। शिव संदेश यात्रा से समाज में सकारात्मक परिवर्तन अवश्य आएगा। ब्रह्माकुमारीज की त्याग, तपस्या, सेवा से सामाजिक और मानवीय मूल्यों की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि आज मानव भौतिक संसाधनों में फंसकर स्वयं के कर्तव्य अधिकार और परमपिता परमात्मा को भी भूल गया है। इसी कारण हमारे सामाजिक पारिवारिक मानवीय मूल्य खत्म हो रहे हैं। आज मनुष्य को स्वचिंतन और परमात्म चिंतन की जरूरत है लेकिन इसके लिए राजयोग को अपनी दिनचर्या शामिल करना होगा। ब्रह्माकुमारी नीलम ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नशा मुक्त रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि से हमारा स्वास्थ्य खराब होता है, लेकिन नारायणी नशा बिगड़े स्वास्थ्य को सुधार देता है। नशा करना है तो एक नारायण का करो। ब्रह्माकुमारों ने शिव ध्वज, स्लोगन लिखे पटकों और दिव्य गीतों के माध्यम से लोगों को सद्भावना के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed