फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   boxer hemant will play in america

Charkhi Dadri News: मुक्केबाज हेमंत अमेरिका में दिखाएगा हरियाणवी मुक्कों का दम

Tue, 17 Sep 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
boxer hemant will play in america
कोच के साथ मुक्केबाज हेमंत सांगवान। स्रोत : परिजन
अमर उजाला खास खबर:::
विज्ञापन

पहले भी जीत चुका है सात पदक, ट्रायल के आधार पर अब विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा के रहने वाले मुक्केबाज हेमंत सांगवान का चयन विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। हेमंत ने रोहतक में आयोजित चार दिवसीय ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणवी मुक्कों का दमखम दिखाएगा। अब तक हेमंत ने तीन अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल किए हैं।
पिता विनोद सांगवान ने बताया कि 8 से 12 सितंबर तक रोहतक में ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें हेमंत ने 90 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके बाद उसका चयन विश्व चैंपियनशिप के लिए किया गया है। अब हेमंत 25 अक्तूबर से 5 नवंबर तक अमेरिका में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि हेमंत के पिता विनोद राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी व मां सुनीता अंतरराष्ट्रीय धावक रह चुकी हैं। सुनीता ने अपने समय में दस पदक हासिल किए थे। इसके बाद दोनों 2001 में पुलिस में भर्ती हुए और आज दोनों दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं। हेमंत ने अपने माता-पिता से प्रेरणा लेकर ही खेल की शुरुआत की थी। अब तक वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर दो-दो व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं हेमंत की उपलब्धियां
- 2022 में प्रांतीय स्कूली खेलकूद में स्वर्ण पदक।

- 2022 में राष्ट्रीय मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक।
- 2023 में प्रांतीय और राष्ट्रीय मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक।
- सितंबर 2023 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।
- अक्तूबर 2023 में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक।
- मार्च 2024 में आयोजित विश्वकप में रजत पदक।
फोटो - 03
कोच के साथ मुक्केबाज हेमंत सांगवान। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed