{"_id":"67831c67a7ff7d26af079537","slug":"boxer-guddi-and-nisha-hounered-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-129685-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुक्केबाज गुड्डी को रजत और निशा को कांस्य जीतने पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुक्केबाज गुड्डी को रजत और निशा को कांस्य जीतने पर किया सम्मानित
Sun, 12 Jan 2025 07:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:45 AM IST
विज्ञापन
झोझूकलां महिला महाविद्यालय में सम्मानित की गईं पदक विजेता मुक्केबाज प्रबंधन समिति सदस्यों के सा
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। कस्बा स्थित महिला महाविद्यालय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गत माह आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली महाविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मंजू सांगवान ने की जबकि बतौर मुख्यअतिथि प्रधान धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
डॉ. मंजू सांगवान ने बताया कि तलवंडी साबू स्थित गुरु काशी विश्वविद्यालय में दिनांक 18 से 24 दिसंबर तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें झोझूकलां महिला महाविद्यालय की मुक्केबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। मुक्केबाज गुड्डी ने 48 किलो भारवर्ग में रजत पदक और निशा ने 75 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि के आधार पर दोनों महिला मुक्केबाजों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में धर्मवीर सिंह, डॉ. मंजू सांगवान, कोषाध्यक्ष मांगेराम व सुरेंद्रपाल सिंह ने छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. पूनम सहरावत, रीतू सांगवान, सोनू सांगवान व प्रियंका आदि मौजूद रहीं।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।
विज्ञापन