फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   both accuse of firing arrested

Charkhi Dadri News: ढाबे के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 02 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
both accuse of firing arrested
पुलिस के साथ ढाबे के बाहर फायरिंग करने के दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
- ढाबा संचालक ने लगाया था मारने का आरोप, पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सामान किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के एनएच 148-बी पर स्थित ढाबे के बाहर फायरिंग करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान मौड़ी निवासी अमित व मंदौला निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक डोगा गन, एक खोल व गाड़ी बरामद कर ली है।

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि ढाबा संचालक विकास सांगवान ने शिकायत में बताया था कि शुक्रवार रात करीब ढाई बजे उसके ढाबे पर कार सवार दो युवक खाना खाने के लिए आए। उन्होंने ढाबा संचालक से तुरंत खाना लगाने के लिए कहा। इसके बाद उनकी कहासुनी हो गई। झगड़ा देखकर संचालक योगराज व विकास सांगवान दोनों उनके पास गए और उन्हें समझाने का प्रयास किए। आरोपी उनसे गाली-गलौज करने लगे। ढाबा संचालकों ने आरोपियों से खाना के लिए कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। ज्यादा जल्दी होने पर दूसरे ढाबे पर जाने का सुझाव दिया। इस पर आरोपियों ने सामान फेंकने की धमकी दी। बाद में दोनों आरोपी अपनी गाड़ी के पास चले गए। वहां से खिड़की खोलकर डोगा गन से फायर किया। गोली ऊपर की ओर निकल गई। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए थे। उपनिरीक्षक कुलदीप की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयोग की गई एक डोगा गन, एक खोल व गाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

फोटो - 05
ढाबे के बाहर फायरिंग करने के दोनों आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed