फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bondkalan- Gurugram bus service will start, people of 10 villages will get relief

Charkhi Dadri News: बौंदकलां- गुरुग्राम बस सेवा होगी शुरू, 10 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

Wed, 31 Jan 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 31 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bondkalan- Gurugram bus service will start, people of 10 villages will get relief
रोडवेज परिवहन विभाग के डिपों में खड़ी बसें।
चरखी दादरी/बौंदकलां। बौंदकलां खंड के विभिन्न गांवों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही दादरी रोडवेज डिपो के अधिकारी बौंदकलां से गुरुग्राम की सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहे हैं। इसका खाका तैयार हो चुका है और कागजी प्रक्रिया भी स्थानीय अधिकारी पूरी कर चुके हैं। बस के संचालन के लिए मुख्यालय से स्वीकृति के साथ परमिट व टाइम टेबल मिलने का इंतजार है और इसके तुरंत बाद बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस रूट पर बस सेवा शुरू होने से करीब 10 गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

जिले के खंड बौंदकलां के लोगों को गुरुग्राम जाने के लिए अब लंबी दूरी भी तय नहीं करनी पड़ेगी। पहले उन्हें वाया दादरी या कलानौर होकर गुरुग्राम पहुंचना पड़ता था, लेकिन अब वो अपने क्षेत्र से ही गुरुग्राम की सीधी बस पकड़ सकेंगे। विभाग के अधिकारी बस सेवा शुरू करने के लिए लगातार गुरुग्राम परिवहन विभाग के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं ताकि वहां से बस ठहराव की समय सारणी मिल सके। बस सेवा शुरू होने से विभिन्न गांवों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और लोगों को गुरुग्राम जाने के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन



इन गांवों से होकर गुरुग्राम पहुंचेगी बस
चरखी दादरी रोडवेज परिवहन विभाग ने जो योजना तैयार की है उसके अनुसार बस का संचालन बौंदकलां से किया जाएगा। बस वाया सांजरवास, रानीला, भागेश्वरी, अचीना ताल होते हुए दिल्ली रोड पर पहुंचेगी और इसके बाद इमलोटा, गोधड़ी, छुछक्वास व झज्जर होते गुरुग्राम पहुंचेगी। इस बस सेवा का लाभ प्रतिदिन 100 से अधिक यात्री उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस सेवा शुरू करने के लिए कार्यालय संबंधी सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। गुरुग्राम रोडवेज से टाइम टेबल और परमिट मिलने के बाद बौंदकलां से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
नवरत्न शर्मा, निरीक्षक, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed