फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Body of a person found in the field, head injury

खेत में मिला व्यक्ति का शव, सिर पर मिले चोट के निशान

Tue, 23 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Body of a person found in the field, head injury
छपार निवासी एक व्यक्ति का शव खेत में बने कमरे में मिला है। मृतक के सिरे में चोट के निशान हैं और पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छपार निवासी सुरेंद्र (36) रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे चाचा के बेटे सुमित के साथ खेत में गया था। सोमवार दोपहर सुरेंद्र का शव खेत में बने कमरे में मिला। वहीं, परिजनों के अनुसार सुमित ने उन्हें बताया कि करीब एक घंटा सुरेंद्र के पास रुकने के बाद वह सारंगपुर वाले रास्ते पर स्थित अपने दूसरे खेत में चला गया था और वहां से वह सीधा घर आ गया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सुमित जब खेत में पहुंचा तो उसे सुरेंद्र वहां लहूलुहान हालत में मृत मिला। इसके बाद सुमित ने इसकी जानकारी सुरेंद्र के बड़े भाई विनोद को दी।
विज्ञापन

मृतक के चाचा किरोड़ी ने बताया कि जब वह खेत में पहुंचे तो सुरेंद्र के सिर से खून बह रहा था और वह मृत अवस्था में था। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। देर शाम करीब सात बजे परिजन शव लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है और इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती करता था मृतक, चार साल का है बेटा
मृतक सुरेंद्र शादीशुदा था और वह खेती करता था। उसकी शादी करीब सात पहले हुई थी और उसका चार साल का एक बेटा है। मृतक के पिता जयसिंह ने बताया कि सुरेंद्र उसका छोटा बेटा था, जबकि विनोद बड़ा बेटा है। जयसिंह के अनुसार उनके परिवार या सुरेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

डेढ़ किलोमीटर दूर है सुमित का दूसरा खेत
मृतक के चाचा किरोड़ी ने बताया कि सुमित का एक खेत सुरेंद्र के खेत के समीप है, जबकि दूसरा खेत सारंगपुर रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। सुमित और सुरेंद्र साथ ही रहते थे। सुमित रविवार रात करीब एक घंटा सुरेंद्र के पास रुकने के बाद दूसरे खेत में चला गया और वहां से वह सीधा घर आ गया। सुमित ने उन्हें बताया कि मंगलवार दोपहर जब वह खेत में पहुंचा तो सुरेंद्र अचेत पड़ा मिला।
मृतक सुरेंद्र के पिता जय सिंह के बयान पर इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह करवाया जाएगा।
- रामअवतार, कार्यवाहक सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed