{"_id":"65de4ff08d160763950c4186","slug":"boards-10th-and-12th-examinations-begin-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-114197-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र उड़नदस्तों ने किया 12 परीक्षा केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र उड़नदस्तों ने किया 12 परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
Wed, 28 Feb 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या स्कूल के बाहर बैठे लोगों को केंद्र स्थल से हटाता पुलिस कर्मचारी।
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 26 परीक्षा केंद्रों में शुरू करवाई गई। एक परीक्षा केंद्र में दो ऑब्जर्वर तैनात किए गए। बाढड़ा में सात और चरखी दादरी में 19 केंद्रों में पंजाबी भाषा और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा करवाई गई। इस दौरान शिक्षा बोर्ड के दो प्रश्नपत्र उड़नदस्तों ने 12 परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। पहले दिन नकल (यूएमसी) का कोई मामला पकड़ में नहीं आया।
परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई। शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र उड़नदस्ते में शामिल अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने केंद्र अधीक्षकों को प्रश्नपत्र बांटे। परीक्षा शुरू होने के बाद बोर्ड प्रश्नपत्र दस्ते में शामिल सुरेंद्र कुमार ने शहर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक में तीन, वैश्य स्कूल में दो और गांव झींझर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। बाढड़ा में छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में दो ऑब्जर्वर तैनात किए गए। इस बार प्रशासन की ओर से एसडीएम, डीसी, डीईओ, बीईओ व सीटीएम आदि के उड़नदस्ते नहीं बनाए गए हैं। उड़नदस्तों की संख्या इस बार कम की गई है।
पंजाबी भाषा के पेपर में परीक्षार्थी कम होने से पहले दिन छात्र संख्या गिनीचुनी रही। इस वजह से परीक्षा केंद्र कम बनाए गए। वैसे जिले में 39 केंद्र परीक्षा बना रखे हैं। इनमें प्रतिदिन छात्र संख्या के अनुरूप परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस बल तैनात होने से परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।